Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsPolice Recover Stolen Scorpio of Padma Shri Chhutuni Mahto s Driver in Adityapur

पद्मश्री छूटनी महतो के चालक का चोरी स्कॉर्पियो हुआ बरामद, आठ माह बाद जिला पुलिस ने किया रिकवरी, दो गिरफ्तार

आदित्यपुर में सरायकेला खरसावां जिला पुलिस ने पद्मश्री छूटनी महतो के चालक की चोरी की गई स्कॉर्पियो बरामद की है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आठ महीने बाद गाड़ी की...

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुरMon, 24 Feb 2025 03:15 PM
share Share
Follow Us on
पद्मश्री छूटनी महतो के चालक का चोरी स्कॉर्पियो हुआ बरामद, आठ माह बाद जिला पुलिस ने किया रिकवरी, दो गिरफ्तार

आदित्यपुर। सरायकेला खरसावां जिला पुलिस ने पद्मश्री छूटनी महतो के चालक की चोरी की गई स्कॉर्पियो को बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मामले का उद्भेदन करते हुए एसपी मुकेश कुमार लूणायत ने बताया कि बीते जून 2024 को मुड़िया निवासी पद्मश्री छूटनी महतो के चालक रमजान अंसारी की स्कॉर्पियो संख्या (जेएच05बीएस 2034) गाड़ी चोरी हो गई थी। इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत ने टीम का गठन किया। मानवीय और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने धनबाद के भूतियागढ़ निवासी सुग्रीव कुमार तथा पलामू के रेहला थाना अंतर्गत मायापुर गांव का रहनेवाला कवलधारी विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। चोरी के गाड़ी कवलधारी विश्वकर्मा के पास से बरामद किया गया। छापेमारी अभियान में सब इंस्पेक्टर सतीश वर्णवाल, रमन कुमार विश्वकर्मा, रामरेखा पासवान, राकेश कुमार और सशस्त्र पुलिस बल की टीम शामिल थे।

बाहरी अपराधियों ने दिया था घटना को अंजाम, पुलिस के लिए बन गई थी चुनौती

घटना को अंजाम देनेवाले सभी बदमाश संगठित गिरोह से जुड़े थे। इस कांड में संलिप्त तीन अन्य बदमाश बिहार के है जो किसी अन्य कांड में जेल में बंद है। बदमाशों ने स्कॉर्पियो को चोरी कर उसका इंजन नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर बदल दिया था। इस कारण पुलिस को घटना के उद्भेदन करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आठ माह बाद चोरी के स्कॉर्पियो बरामद होने के बाद पद्मश्री छूटनी महतो ने प्रसन्नता व्यक्त किया। जिले के पुलिस की कार्यशैली की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस ने काफी मशक्कत कर इस घटना के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस लगन और निष्ठापूर्वक काम करने उन्होंने बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें