नीति आयोग की टीम ने लिया गंजिया बराज का जायजा
नीति आयोग की टीम ने लिया गंजिया बराज का जायजा, किसानों को सिखाए खेती के

ग़म्हरिया। नीति आयोग की टीम ने आकांक्षी प्रखंड विकास कार्यक्रम के तहत चयनित गम्हरिया प्रखंड मे बुधवार को दूसरे दिन विभिन्न पंचायतों का भ्रमण किया। युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार के निदेशक बंगाराराजु वी.वी के थाटावर्थी और उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग के उप सचिव ललित कुमार सिंह की दो सदस्यीय टीम ने आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत किए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस क्रम में रापचा पंचायत के पिंडराबेड़ा गांव मे एसएचजी समूह की दीदी द्वारा चूजा बतख पालन केंद्र तथा पंचायत भवन यशपुर में पशु टीकाकरण,एसएससी की दीदियों के द्वारा किए जा रहें खेती,आचार, सैनिटरी पैड्स,थैला पतल-डोंगा निर्माण आदि का जायजा लिया। इस क्रम में लाभुकों के साथ संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान समूह के अन्य दीदियों को भी अपने स्वरोजगार से हो रही लाभ तथा उसके प्रक्रिया आदि की जानकारी देते हुए स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। गंजिया बराज मे डैम द्वारा भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से किसानो की खेती मे सिंचाई के लिए उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्था के सम्बन्ध मे जानकारी ली। यशपुर पंचायत के विभिन्न गांव के किसानों ने बताया गया कि भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से किस प्रकार उन्हें खेती में सहयोग मिल रही है। पहले सिर्फ बरसात या ठंड के दिन में ही खेती हो पाती थी अब पाइपलाइन के माध्यम से सिंचाई की व्यवस्था उपलब्ध होने के पश्चात सभी मौसम में (12 महीने) सब्जी, फल एवं अन्य उपजाऊ आनाज की खेती कर पा रहें है।
किसानों के साथ संवाद के क्रम में अतिथियों नें किसानों को नई तकनीक के प्रयोग को समझने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं लेने, अन्य इच्छुक किसानों को भी खेती के लिए प्रेरित करने की जानकारी दी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।