Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsNine Kundiya Gayatri Mahayagna Begins in Gamharia with 351 Devotees Participating

जयकान में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ

गम्हरिया में गायत्री प्रज्ञा पीठ जयकान में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ शनिवार से प्रारंभ हुआ। पहले दिन 351 श्रद्धालुओं ने भीमखांदा से मंगल कलश यात्रा निकाली। कार्यक्रम में सामूहिक जप, ध्यान, प्रवचन और...

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुरSun, 6 April 2025 04:52 AM
share Share
Follow Us on
जयकान में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ

गम्हरिया। गायत्री प्रज्ञा पीठ जयकान में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ शनिवार से शुरू हुआ। पहला दिन 351 श्रद्धालुओं ने राजनगर प्रखंड अंतर्गत करीब दस किमी दूर भीमखांदा से मंगल कलश यात्रा निकाली गयी, जिसे कार्यक्रम स्थल में स्थापित कर अनुष्ठान शुरू किया गया। इसके बाद शाम को संगीत एवं प्रवचन का आयोजन किया गया। रविवार को प्रातः सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा योग, व्यायाम, गायत्री महायज्ञ, कार्यकर्ता गोष्ठी, संगीत, प्रवचन एवं दीप महायज्ञ का आयोजन होगा। वहीं सोमवार सात अप्रैल को सामूहिक जप, ध्यान, प्रज्ञा योग, व्यायाम, गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार के बाद पूर्णाहुति के साथ अनुष्ठान का समापन होगा। अनुष्ठान में बॉलीवुड अभिनेता गोविंद पाठक, गणेश माहली, डॉ. शुभेदू महतो, देवलाल महतो, षष्ठीपद महतो, समीर महतो, गणेश महतो समेत श्रद्धालु शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें