Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsMurder Over Mobile Theft Sukram Gop Killed by Friends in Chandil

मोबाइल चोरी करने पर साथियों ने कर दी थी सुकराम गोप की हत्या

चांडिल में सुकराम गोप (22 वर्ष) की हत्या उनके साथियों ने मोबाइल और नकद चोरी के कारण पत्थर से कूचकर कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी विक्रम मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य चार आरोपी फरार हैं। घटना...

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुरFri, 7 March 2025 05:41 AM
share Share
Follow Us on
मोबाइल चोरी करने पर साथियों ने कर दी थी सुकराम गोप की हत्या

चांडिल, संवाददाता। मोबाइल और नकद चोरी करने से नाराज साथियों ने ही पत्थर से कूचकर सुकराम गोप (22 वर्ष) की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल कुचाई के दलभंगा ओपी क्षेत्र के जयाडीह के विक्रम मुंडा उर्फ टिक्का मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य चार आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

मालूम हो कि पुलिस ने 20 फरवरी को चांडिल थाना क्षेत्र के बिरसा स्टेडियम के पास से सुकराम गोप का शव बरामद किया था। सुकराम गोप प. सिंहभूम जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के सेरेंगदा गांव का रहने वाला था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि सुकराम गोप एवं विक्रम मुंडा चांडिल थाना क्षेत्र के छोटालाखा स्थित क्रिस्टल थर्मोटेक कंपनी में काम करते थे। सुकराम गोप ने विक्रम मुंडा का नया मोबाइल एवं नकद 9500 रुपये चुरा लिया था। इससे नाराज विक्रम मुंडा एवं कंपनी में कार्यरत उसके अन्य साथियों ने सुकराम गोप के साथ मारपीट की। मारपीट के बाद विक्रम मुंडा एवं उसके अन्य चार साथियों ने सुकराम गोप को इलाज कराने की बात कह उसे कंपनी से बाहर ले गये तथा बिरसा स्टेडियम के पास सुनसान जगह पर पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर को बरामद कर लिया है।

घटना के बाद विक्रम मुंडा कंपनी में ही कर रहा था काम :

सुकराम गोप की हत्या करने के बाद विक्रम मुंडा क्रिस्टल थर्मोटेक कंपनी में दो दिनों तक काम करता रहा। लेकिन, घटना में शामिल अन्य साथियों के भाग जाने के बाद विक्रम मुंडा भी अपने घर भाग गया था। जहां से पुलिस ने विक्रम मुंडा को गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें