Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsLegal Awareness Program in Chandil Focuses on Women s Safety and Empowerment

महिलाओं को दी गई कानून की जानकारी

चांडिल में शनिवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा और विकास के लिए कानूनों और योजनाओं की जानकारी दी गई। बीडीओ और अधिवक्ताओं ने दीप प्रज्जवलित कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुरSun, 16 Feb 2025 05:18 PM
share Share
Follow Us on
महिलाओं को दी गई कानून की जानकारी

चांडिल। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को चांडिल प्रखंड मुख्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम विधान से समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीडीओ तालेश्वर रविदास एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार से जुड़े पैनल अधिवक्ता अंबिका चरण पाणी एवं अधिवक्ता धरमू स्वांसी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाये गए कानून प्रावधानों और योजनाओं से जुड़े जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावे केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं के विकास एवं सशक्तीकरण के लिए चलाये जा रहे योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं के विरूद्ध होने वाले विभिन्न अपराधों तथा इससे जुड़े कानूनों के बारे में बताया गया। इस मौके पर पीएलवी मो. रमजान अंसारी,भूपेन महतो,सबनम खातुन,लक्ष्मी सिंह,नेहा कुमारी,वंदना महतो आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें