सदस्यता अभियान में 5 सौ ने थामा झामुमो का दामन
आदित्यपुर में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 500 लोगों ने सदस्यता ली, जिसमें विभिन्न वार्डों के लोग शामिल थे। समाजसेवी हेमंत महतो के नेतृत्व में 50...

आदित्यपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला इकाई के तात्वावधान में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भुगलु सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन की अध्यक्षता में आदित्यपुर के अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 5 सौ लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ली। इसमें वार्ड संख्या 20, वार्ड संख्या 21, वार्ड संख्या 16 तथा वार्ड संख्या 35 के लोग शामिल है। कार्यक्रम के दौरान वार्ड संख्या 24 से समाजसेवी हेमंत महतो के नेतृत्व में 50 युवाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। जिले में आगामी 28 फरवरी तक सदस्यता अभियान चलेगा। कार्यक्रम के दौरान मनोहर कर्मकार, सुशीला दास, सोनमणि लोहार, शेख हसन, राहुल महतो, राजा हेंब्रम, रौशन महतो, अंकित चौधरी, गौरभ कटियार आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।