Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsInternational Women s Day Celebrated with Rangoli Competition at Ramkrishna Forgings Limited

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आरकेएफएल में रंगोली प्रतियोगिता

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड प्लांट में महिला कर्मचारियों के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिलाओं ने विभिन्न डिजाइनों में रंगोली बनाई और अपनी कला का प्रदर्शन...

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुरSun, 9 March 2025 03:49 AM
share Share
Follow Us on
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आरकेएफएल में रंगोली प्रतियोगिता

गम्हरिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर औद्योगिक क्षेत्र स्थित रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड प्लांट एक में कार्यरत महिला कर्मचारियों के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न ग्रुपों में बंटी महिलाकर्मियों ने अलग-अलग डिजाइन के रंगोली बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कर्मियों द्वारा केक काटकर किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित प्लांट हेड एम बालामुरली ने कहा कि आजकल महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बेहतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम को प्रबंधक सीएन बंधोपाध्याय, मेंटेनेंस विभाग के महाप्रबंधक अरविंद सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन एचआर प्रबंधक रिंटू मुखर्जी ने किया। कार्यक्रम के अंत मे सभी महिलाकर्मियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एचआर विभाग के मैनक गुप्ता, विवेक कांत, प्रवीण कुमार, शर्मिष्ठा घोष, सुरक्षा अधिकारी चितरंजन सिंह, सतीश महतो समेत कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें