नागरिक समन्वय समिति ने 250 महिलाओं को किया सम्मानित
आदित्यपुर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। नागरिक समन्वय समिति के तात्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 250 महिलाओं को सम्मानित किया गया। उपनगर आयुक्त पारुल सिंह ने महिलाओं की...

आदित्यपुर, संवाददाता। नागरिक समन्वय समिति, आदित्यपुर ईकाई के तात्वावधान में शनिवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान करीब 250 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आदित्यपुर-2, के मार्ग संख्या 12 में किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि उपनगर आयुक्त पारुल सिंह शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति, विद्या और धनलक्ष्मी की प्रतीक है। नारी कोमल व कमजोर नहीं बल्की शक्ति स्वरूपा हैं। उन्होंने कहा कि महिला घर व समाज की रीढ़ होती हैं। कार्यक्रम में दिवाकर झा, अजीत कुमार, बिमल सिंह, उषा पांडेय, लीलावती देवी, सुमन लता सोय, करुणलता मिश्रा, ज्ञानवी देवी, उषा पांडेय, लीलावती देवी, सुमनलता सोय, सोनी सिंह, सोनी ठाकुर, शशिप्रभा सिंह, विनोद शंकर मिश्रा, राजमंगल ठाकुर, मनोज सिंह, नीरू सिंह, अनिला झा, रुक्मिणी पूर्ति, मंजू देवी आदि मौजूद रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता निरंजन मिश्रा ने किया। इस दौरान सूरज झा, नवीन कुमार, अभिजीत सिंह, प्रवीण पंडित, संजय कुमार, दीपक राय आदि मौजूद थे।
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में शनिवार को धूम-धाम से अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। विभिन्न राजनीतिक व समाजिक संगठनों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं को सम्मानित किया गया। भारतीय जनता पार्टी जिला ईकाई महिला मोर्चा के तात्वावधान में शनिवार को आदितयपुर के श्रीडूंगरी सामुदायिक भवन में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रितिका मुखी ने की। इस दौरान महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक साधुचरण महतो की पत्नी सारथी महतो, समृद्धि राजकुमार, शेफाली मंडल, नीतू शर्मा आदि का उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी नीरू सिंह, सुनीता मिश्रा आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।