कांड्रा एसकेजी क्लब में महिलाएं सम्मानित
गम्हरिया के कांड्रा एसकेजी क्लब में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज की अव्वल महिलाओं को सम्मानित किया गया। डॉ. जोगेंद्र प्रसाद महतो ने महिलाओं के अधिकारों और उनके योगदान की महत्ता पर जोर दिया।...

गम्हरिया। कांड्रा एसकेजी क्लब में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज को अव्वल महिलाओं को सम्मानित किया गया। पर्यावरण गतिविधि संरक्षण की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र देकर महिलाओं को किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. जोगेंद्र प्रसाद महतो ने कहा कि महिलाओं का अधिकार, समानता और क्षेत्र के विकास में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना ही मकसद है। कांड्रा स्टेशन प्रबंधक सुकेश कुमार और कांड्रा स्टेशन मास्टर एनके पांडेय ने कहा कि महिला दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका को स्वीकार करना है। महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और असमानताओं को उजागर कर उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर शिक्षिका एवं कॉर्डिनेटर जोबा दास, सुरुमनी देवी, जयंती सेन, सुभद्रा, सुनीता प्रमाणिक, उमा मोहंती, रूमा दत्ता, सोमा घोषाल, विमला भारती, राधिका महतो, बैसाखी महतो, बिंदु प्रमाणिक, पुष्पा रॉय, तनु श्री पात्र, निशा कुमारी, चाइना देवी, सावित्री महतो, रेशमा महतो, बॉबी कुमारी महतो, मामोनी महतो, खांदी कुमारी, प्रतिमा महतो, सुषमा देवी, बसंती पात्र, उर्मिला महतो , दुर्गामणि मुखी और अनी देवी को सम्मानित किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।