Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsInclusive Education Event for Disabled Students in SaraiKela-Kharasawan

दिव्यांग बच्चे समाज के अभिन्न अंग : हांसदा

गम्हरिया में समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग छात्रों के लिए प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चित्रांकन, रंगोली, संगीत, नृत्य और आर्ट एंड क्राफ्ट शामिल थे। प्रतिभागियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुरFri, 21 Feb 2025 04:07 AM
share Share
Follow Us on
दिव्यांग बच्चे समाज के अभिन्न अंग : हांसदा

गम्हरिया। समग्र शिक्षा अभियान सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में समावेशी शिक्षा के तहत सभी सरकारी विद्यालय के दिव्यांग छात्र-छात्राओं का प्रखंड स्तरीय एनवायरमेंटल बिल्डिंग के अंतर्गत चित्रांकन, रंगोली, संगीत, नृत्य और आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सभी प्रकार के दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। इसमें अव्वल प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही सभी बच्चों को कंसोलेशन प्राइज दिया गया। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रुक्मणी हांसदा ने अभिभावकों का मनोबल बढ़ाया। कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चे समाज के अभिन्न अंग हैं। शिक्षिका सीमा कुमारी ने बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए जीवन में निरंतर आगे बढ़ने एवं एक सफल नागरिक बन समाज में अहम भूमिका निभाने का आशीर्वचन दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रीमा कुमारी, मल्लिका गुप्ता, सुसेन हेंब्रम आदि की अहम भूमिका रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें