जिले के तीन स्थान पर एकत्रित होकर संविधान रैली में जायेगे कांग्रेसी
आदित्यपुर में कांग्रेस ने 6 मई को रांची के पुराना विधानसभा मैदान में 'संविधान बचाओ रैली' का आयोजन किया है। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि यह ऐतिहासिक रैली होगी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन...
आदित्यपुर। आगामी 6 मई को रांची के धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा मैदान में प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित संविधान बचाओ रैली में सरायकेला जिले से काफी संख्या में कांग्रेसी शामिल होंगे। प्रदेश महासचिव अजय सिंह के एस टाइप स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम के जिला प्रभारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि यह ऐतिहासिक रैली होने जा रहा है, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे शामिल होंगे। वहीं प्रियंका गांधी के भी शामिल होने की संभावना है। जिले में तीन प्वाइंट बनाया गया है, जहां से कांग्रेसी एकत्रित होकर रैली में जायेगे। उन्होंने बताया कि राज्य में कांग्रेस पार्टी इस रैली के बाद लगातार प्रदेश के निर्देश पर कार्यक्रम को आयोजित किया है।
जिसके तहत 11 से 17 तक विधानसभा स्तरीय रैली का आयोजन होगा। 20 मई से 30 मई तक कांग्रेसी घर घर जाकर लोगों की स्थिति से अवगत होंगे और सरकार की योजना का लाभ दिलाएंगे। पत्रकार वार्ता में अजय सिंह ने कहा कि आज देश में जो हालत है उससे सभी सरकारी संस्थाएं गुलाम होती जा रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त की बहाली में मोदी सरकार द्वारा संशोधन किया गया है। इसलिए की अपने दरबारी को चुनाव आयुक्त बनाकर चुनाव में धांधली कर सके। भाजपा के नेता सुप्रीम कोर्ट पर टिप्पणियां कर रहे है। इनके नेता कहते है कि वे संविधान को दिल में लेकर घूमते है, लेकिन संविधान दिल में लेकर घूमने वाला चीज नहीं है। संविधान को हम कांग्रेसी हाथ में लेकर घूमते है और लोगों को जागरूक करने का काम करते है। उन्होंने कहा कि झारखंड में यह बड़ी रैली का आयोजन किया जा रहा है। यहां के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो के नेतृत्व में इस इस रैली से देश भर में संदेश देने का काम किया जाएगा। कहा कि गांधी परिवार हमेशा संविधान की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी है। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार, जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव, सुरेशधारी, रमाशंकर पांडे, दीपक महतो, खुर्शीद आलम आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।