Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur News32-Year-Old Woman Commits Suicide in Jharkhand After Domestic Disputes
चौका: महिला ने घर में फांसी लगाकर दी जान
चांडिल के खुंचीडीह गांव में 32 वर्षीया महिला शिवानी देवी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति के साथ अक्सर विवाद होने के कारण यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की...
Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुरFri, 21 Feb 2025 03:41 AM

चांडिल। चौका थाना क्षेत्र के खुंचीडीह गांव में 32 वर्षीया महिला शिवानी देवी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। जाानकारी के मुताबिक शिवानी का पति के साथ अक्सर लड़ाई-झगड़ा होते रहता था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका का नीमडीह के टिलाईटांड में मायके है। थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि लिखित आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।