Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur News185 Women Disqualified from Chief Minister Maiyaan Samman Yojana in Gamharia

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के 185 लाभुक अयोग्य

गम्हरिया में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 185 महिलाओं को अयोग्य घोषित किया गया है। इन महिलाओं ने नियमों का उल्लंघन करते हुए योजना का लाभ लिया। बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी ने बताया कि अयोग्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुरTue, 6 May 2025 05:59 AM
share Share
Follow Us on
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के 185 लाभुक अयोग्य

गम्हरिया, संवाददाता। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के 185 महिला लाभुकों को अयोग्य घोषित किया गया है। इस योजना का लाभ लेने वाली अयोग्य लाभुकों से राशि रिकवरी की जाएगी। जांच में नियम के विपरीत लाभ लेने वाली गम्हरिया प्रखंड की 185 महिलाओं का नाम सामने आने पर उसे अयोग्य घोषित किया गया है। यह जानकारी बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि इसमें मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य समेत वैसी महिलाएं हैं, जो इसके मानक पर खरा नहीं उतर रहीं हैं। द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ ले चुकीं महिलाओं से प्राप्त राशि रिकवरी की जाएगी।

उन्होंने सरकारी लाभ लेने वाली अयोग्य महिलाओं से राशि जमा करने की अपील की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें