Hindi Newsविदेश न्यूज़who is taliban leader hamid ul haqqani died in pakistan blast

पाक का तालिबानी नेता, जिसके जनाजे में उमड़ा जनसैलाब; बम धमाके में हो गई थी मौत

  • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार को हुए विस्फोट में जमीत उलेमा इस्लाम प्रमुख हमीदुल हक हक्कानी की भी मौत हो गई। हक्कानी का नाम अफगान तालिबान से भी जुड़ा था।

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तानSat, 1 March 2025 03:36 PM
share Share
Follow Us on
पाक का तालिबानी नेता, जिसके जनाजे में उमड़ा जनसैलाब; बम धमाके में हो गई थी मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार को एक मस्जिद में जोरदार धमाके में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। यह विस्फोट नौशेरा जिले के खटक में मदरसा-ए-हक्कानी में हुआ था। लोग जुमे की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में इकट्ठा हुए थे। इस हमले में जमीयत उलेमा इस्लाम के प्रमुख हमीदुल हक हक्कानी की भी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि हर को टारगेट करने के लिए ही यह हमला किया गया था।

हमीदुल हक हक्कानी मौलाना समीउल हक के बेटे थे। वह तालिबान की पाकिस्तानी और अफगान शाखाओं में खासी पहचान रखते थे। उन्हें 'फादर ऑफ तालिबान' के तौर पर भी जाना जाता था। बहुत सारे अफगान तालिबानियों ने जामिया हक्कानिया में तालीम हासिल की थी। शुक्रवार को हुए इस हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है।

प्रशासन ने कथित आत्मघाती हमलावर की तस्वीर जारी की है और उसे पहचानने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। हक्कानी के जनाजे के लिए भारी भीड़ जमा हुई थी। गलियां भीड़ से पट गईं। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था। शुक्रवार को ही पाकिस्तान में चार जगह हमले हुए थे। दो विस्फोट मस्जिदों में किए गए। रमजान के महीने में इस तरह की घटनाएं पाकिस्तान के लिए बेहद चिंताजनक हैं।

कौन थे हमीदुल हक हक्कानी

हमीदुल हक हक्कानी 57 साल के थे। वह पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के भी सदस्य रह चुके थे। उनके पिता समीउल हक जेयूआई-एस प्रमुख थे। इसके अलावा हमीदुल हक जामिया दारूल उलूम हक्कानी के कुलपति भी रह चुके हैं। दारूल उलूम हक्कानी मदरसे की स्थापना 1947 के बाद हुई थी। पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या में इसी मदरसे का नाम आया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें