ठगा सा रह जाएगा यूक्रेन; कब्जे वाले इलाकों में रूस देगा अमेरिका को एंट्री और बदले में एक डील
- रूस ने यह भी सुझाव दिया कि रूस अमेरिका को एल्युमिनियम की आपूर्ति फिर से शुरू कर सकता है और कहा कि मॉस्को अमेरिकी बाजार में करीब 20 लाख टन एल्युमिनियम आपूर्ति करने के लिए तैयार है।

यूक्रेन के महत्वपूर्ण दुर्लभ खनिजों तक पहुंच बनाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप की डील को जेलेंस्की ने सिरे से खारिज कर दिया है। इसके बाद रूस ने बिना देरी किए अमेरिका को एक ऑफर दिया है। रूस के द्वारा दिए गए ऑफर में रूम में मिलने वाले मिनरल्स के साथ-साथ यूक्रेन के उन इलाकों का भी जिक्र है, जहां ये दुर्लभ खनीज पाए जाते हैं। आपको बता दें कि युद्ध के बाद से ये इलाके रूसी सैनिकों के कब्जे में हैं। अगर पुतिन के ऑफर को ट्रंप स्वीकार कर लेते हैं तो यह जेलेंस्की और यूक्रेन के लिए बड़ा झटका साबित होगा।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार शाम को मीडिया से कहा, "हम अपने साझेदारों के साथ काम करने के लिए तैयार हैं, जिसमें अमेरिकी भी शामिल है। खनिज भंडारों तक पहुंच प्राप्त करने के लिए हम साथ काम करने को तैयार हैं। रूस उन इलाकों के खनीजों पर भी काम करेगा जो कि यूक्रेन में पाए जाते हैं और वे इलाके रूसी सैनिकों के कब्जे में हैं।"
उन्होंने कह कि रूस अमेरिका को एल्युमिनियम की आपूर्ति फिर से शुरू कर सकता है और कहा कि मॉस्को अमेरिकी बाजार में करीब 20 लाख टन एल्युमिनियम आपूर्ति करने के लिए तैयार है।
आपको बता दें कि उनका प्रस्ताव तब आया जब ट्रंप प्रशासन यूक्रेन के खनिजों तक पहुंच प्राप्त करने की कोशिश कर रहा था। ट्रंप अमेरिका के द्वारा पूर्व में दी गई सहायता के बदले इसकी कोशिश कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने इसके बदले में कोई स्पष्ट सुरक्षा गारंटी या भविष्य में अतिरिक्त धनराशि की पेशकश नहीं की थी।
पुतिन ने कहा कि यूक्रेन का अमेरिका के साथ संभावित खनिज सौदा हमारे लिए कोई चिंता की बात नहीं है। हालांकि उन्होंने दावा किया कि रूस के पास ट्रंप को कीव से ज्यादा पेशकश करने के लिए कई डील हैं। उन्होंने कहा, "हम अपने अमेरिकी साझेदारों के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं। अगर वे एक साथ काम करने में रुचि दिखाते हैं तो हम भी तैयार हैं।" पुतिन ने कहा कि यूक्रेन की तुलना में इस प्रकार के खनिजों के संसाधन कई गुना अधिक हैं।
उन्होंने रूस के उत्तरी क्षेत्र काकेशस और दूर पूर्व के खनिज भंडारों का उल्लेख किया। साथ ही डोनबास का भी जिक्र किया जो कि एक यूक्रेनी क्षेत्र है जिसे रूसी बलों ने कब्जा कर लिया है। पुतिन ने कहा, ''रूस द्वारा कब्जे में लिए गए यूक्रेनी क्षेत्रों के साथ हम विदेशी साझेदारों को आकर्षित करने के लिए तैयार हैं। वहां भी कुछ खनिज भंडार हैं। हम वहां भी अपने विदेशी साझेदारों के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।"
सौदे को और भी आकर्षक बनाने के लिए पुतिन ने कहा कि रूस अमेरिका के साथ मिलकर एल्युमिनियम उत्पादन करने पर विचार करेगा। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिकी कंपनियां मॉस्को के साथ काम करती हैं तो वे अच्छा पैसा कमाएंगी।
आपो बता दें कि ट्रंप प्रशासन ने यूक्रेन-रूस युद्ध को जल्द से जल्द समाप्त करने का वचन दिया है। सोमवार को यूरोपीय संघ ने यूक्रेन को अपनी खनिजों से संबंधित एक प्रस्ताव पेश किया और यूरोपीय औद्योगिक रणनीति के आयुक्त स्टेफान सेजोर्ने ने कीव में यात्रा के दौरान यह स्पष्ट रूप से कहा, "यूरोप कभी भी ऐसा सौदा नहीं मांगेगा जो पारस्परिक रूप से लाभकारी न हो।"
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।