Google Doodle: जानिए कौन हैं ऑस्कर, जिन्हें गूगल ने डूडल बनाकर दी सलामी
सर्च इंजन गूगल ने जर्मनी के पेंटर, डिजाइनर, मूर्तिकार, डिजाइनर और कोरियोग्राफर ऑस्कर शेल्मर को उनके जन्मदिन के मौके पर डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी है। गूगल ने ऑस्कर के 130वें जन्मदिन पर डूडल में एक...
सर्च इंजन गूगल ने जर्मनी के पेंटर, डिजाइनर, मूर्तिकार, डिजाइनर और कोरियोग्राफर ऑस्कर शेल्मर को उनके जन्मदिन के मौके पर डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी है। गूगल ने ऑस्कर के 130वें जन्मदिन पर डूडल में एक बल्ब के जैसा गोल मेकैनिकल फिगर को मेटैलिक मास्क पहने हुए एक बैलेट पोज के रूप में दिखाया है।
ऑस्कर का सबसे प्रसिद्ध काम ट्राइडिसेश बैलेट (ट्राएडिक बैलेट) है। जिसमे दिखाया गया है कि कैसे पोशाक पहने अभिनेता ज्यामितिय सरंचना में बदल जाता है। इस पेंटिग की मदद से ऑस्कर ने दिखाने की कोशिश की है कि मानव शरीर आकार और रंग का मिला-जुला रूप है। ऑस्कर श्लेमर को एक चित्रकार के तौर पर सबसे ज्यादा प्रसिद्धि मिली और उनके द्वारा बनाई गईं कई पेंटिंग आज भी बेहद प्रासंगिक हैं। उन्होंने मानव शरीर को बेहद अच्छे से समझा और कई बार इसे मूर्ति का रूप दिया। मानव शरीर की रचना को लेकर उनकी जानकारी बेहद शानदार थी।
ऑस्कर का जन्म जर्मनी 4 सितंबर 1888 को स्टटगार्ट शहर में हुआ था। उनकी मां का नाम मीना नेहस और पिता का नाम कार्ल लियोहार्ड था। छह भाई-बहनों में ऑस्कर सबसे छोटी संतान थे। स्टेज रिसर्च और प्रोडक्शन का डायरेक्टर बनने से पहले उन्होंने आर्ट स्कूल ज्वॉइन किया। जर्मनी में हिटलर के शासन के समय 13 अप्रैल, 1943 को उनका निधन हो गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।