Hindi Newsविदेश न्यूज़Famous porn star Thena Fields passes away was accused of sexual harassment a month ago - International news in Hindi

मशहूर पॉर्न स्टार थैना फील्ड्स का निधन, एक महीने पहले लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप

फील्ड्स की मौत पर मिल्की पेरू ने भी शोक व्यक्त किया है। कंपनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा,

Himanshu लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली।Fri, 12 Jan 2024 06:53 AM
share Share

पेरू की मशहूर पॉर्न स्टार थैना फील्ड्स की मौत हो गई है। उसने महज एक महीना पहले पॉर्न फिल्म इंडस्ट्री में उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। वह इस सप्ताह अपने घर पर मृत पाई गईं। फील्ड्स पेरू के प्रसिद्ध सितारों में से एक थी। उनकी उम्र महज 24 साल थी। उनके एक साथी, जो कि पॉर्न फिल्मों के निर्माता हैं, ने उनकी मौत की पुष्टि की है। फील्ड्स के करीबी दोस्तों में से एक एलेजांद्रा स्वीट ने कहा कि मैं इस खबर से काफी दुखी हूं। मेरे पास इसकी और अधिक जानकारी नहीं है।

स्वीट ने इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स के साथ एक मैसेज भी शेयर किया है। उन्होंने फील्ड्स को सकारात्मक तरीके से याद करने का आग्रह किया है। 

फील्ड्स की मौत पर मिल्की पेरू ने भी शोक व्यक्त किया है। कंपनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, "हमें इस खबर पर भरोसा नहीं हो रहा है। हम आपके बिना नहीं रह सकते हैं। हम आपको एक बार और देखना चाहते हैं।'' कंपनी ने लिखा, "हमें उम्मीद है कि कोई हमें इस बुरे सपने से जगाएगा। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। हमें अपने जीवन का हिस्सा बनने की अनुमति देने के लिए धन्यवाद।"

आपको बता दें कि फील्ड्स ने करीब एक महीना पहले आरोप लगाया था कि उन्हें इस इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न का सामाना करना पड़ता है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से इसका खुलासा किया था।

फील्ड्स ने अपने सामने आई चुनौतीपूर्ण वास्तविकता को समझाते हुए कहा, "पहले कई लोगों ने सोचा कि मुझे काम पर रखकर वे मेरे साथ जो चाहें कर सकते हैं, लेकिन फिर मैं घर आई, स्नान किया और रोई। ऐसा मेरे साथ कई बार हुआ। समाज सचमुच गंदगी से भरा हुआ है। यहां महिला होना और पॉर्न फिल्म बनाना बहुत मुश्किल है।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें