Notification Icon
Hindi Newsविदेश न्यूज़Man shot dead in police station by policeman in Pakistan when person criticised Prophet Muhammad Blasphemy

ये है पाकिस्तान, पैगंबर मोहम्मद की निंदा की तो थाने में ही पुलिसकर्मी ने गोली मारकर ले ली जान

लोगों का दावा था कि व्यक्ति ने पैगंबर मोहम्मद का अपमान किया है। पुलिस अधिकारी मोहम्मद खुर्रम के अनुसार, गोलीबारी में शामिल अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। खुर्रम ने विस्तृत जानकारी नहीं दी।

Pramod Praveen भाषा, क्वेटा (पाकिस्तान)Thu, 12 Sep 2024 11:16 AM
share Share

दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बृहस्पतिवार को एक थाने में पुलिसकर्मी ने ईशनिंदा के आरोपी की गोली मारकर हत्या कर दी। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। मारे गए व्यक्ति की पहचान सैयद खान के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति को उग्र भीड़ से बचाया था और उसे अपने साथ ले गई थी। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

लोगों का दावा था कि व्यक्ति ने पैगंबर मोहम्मद का अपमान किया है। पुलिस अधिकारी मोहम्मद खुर्रम के अनुसार, गोलीबारी में शामिल अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। खुर्रम ने विस्तृत जानकारी नहीं दी। पाकिस्तान में पुलिस हिरासत में संदिग्धों की मौत के मामले आम तौर पर सामने नहीं आते हैं जबकि महज अफवाहों के आधार पर ईशनिंदा के आरोप वहां आम बात है और अक्सर इसकी वजह से दंगे भड़क उठते हैं। ऐसे मामलों में संदिग्ध भीड़ के हाथों मौत के शिकार भी हो जाते हैं।

खान के मामले में स्थानीय निवासियों ने दावा किया कि उसने पैगंबर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद भीड़ ने उसे घेर लिया। गिरफ्तारी के बाद भीड़ थाने के बाहर एकत्र हो गई और पुलिस से उसे उनके हवाले करने की मांग करने लगी।

पाकिस्तान में ईशनिंदा के लिए कानून बहुत सख्त है। इसमें मौत की सजा का प्रावधान है। इस कानून के तहत, पैगंबर मुहम्मद या इस्लाम से जुड़ी अपमानजनक टिप्पणी करने पर मौत की सजा हो सकती है। इसमें कुरान का अपमान करना भी शामिल है। इस कानून के तहत, मौखिक, लिखित, दृश्य, या किसी तरह के आरोप, संकेत के ज़रिए अपमान करने पर सज़ा-ए मौत हो सकती है। कई बार आरोपी को भीड़ द्वारा मार दिया जाता है। स्थानीय मीडिया और शोधकर्ताओं के अनुसार, 1947 से 2021 के बीच ईशनिंदा के आरोप में कम से कम 89 पाकिस्तानियों की कानूनी प्रक्रिया से पहले ही हत्या कर दी गई हैं। पंजाब प्रांत में ईशनिंदा के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें