Notification Icon
Hindi Newsविदेश न्यूज़First sent fighter jet then naval ship first time China showed its dominance in Japanese border

पहले फाइटर जेट भेजा, फिर समुद्री जहाज; 'पहली बार' जापानी सीमा में चीन ने दिखाई दादागिरी

  • स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे उसकी समुद्री सीमा में यह चीनी जहाज दिखा जो आठ बजे से कुछ समय पहले वहां से चला गया। इस चीनी जहाज पर जापानी सैन्य जहाज एवं विमान की नजर थी।

Amit Kumar पीटीआई, टोक्योSat, 31 Aug 2024 10:41 AM
share Share

जापान और चीन के बीच उस समय तनाव बढ़ गया जब चीनी का समुद्री जहाज जापानी सीमा में देखा गया। जापान ने शनिवार को अपनी समुद्री सीमा में एक चीनी सर्वेक्षण पोत के घुसने का आरोप लगाया और इस सिलसिले में यहां चीनी दूतावास के माध्यम से अपना औपचारिक विरोध दर्ज कराया। जापान के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय ने जापान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत कागोशिमा में इस जहाज के नजर आने के बाद ‘‘कड़ी चिंता’’ प्रकट की। जापान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे उसकी समुद्री सीमा में यह चीनी जहाज दिखा जो आठ बजे से कुछ समय पहले वहां से चला गया। इस चीनी जहाज पर जापानी सैन्य जहाज एवं विमान की नजर थी।

हाल में, जापानी समुद्री सीमा एवं हवाई क्षेत्र के इर्द-गिर्द चीन की बढ़ती गतिविधि से जापान के रक्षा अधिकारी चिंतित हैं। वे चीन और रूस की वायुसेनाओं के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग से भी चिंतित हैं। चीनी पोत के कथित रूप से जापानी समुद्री सीमा में आने से पहले सोमवार को एक चीनी सैन्य विमान कुछ देर के लिए जापान के दक्षिण-पश्चिमी हवाई क्षेत्र में आ गया था और तब भी जापान ने इस बात पर विरोध दर्ज कराया था।

ऐसा पहली बार है जब जापानी बलों को जापान के हवाई क्षेत्र में चीनी सैन्य विमान नजर आया। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने मंगलवार को कहा कि उनके देश का किसी भी देश के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने का इरादा नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें