धमाकों से फिर दहला पाकिस्तान; IED ब्लास्ट की चपेट में आने से 10 मजदूरों की मौत
- सीनियर पुलिस सरकारी अधिकारी शहजाद जहरी ने कहा, 'हरनाई जिले में हुए हमले में 10 खदान मजदूरों की मौत हो गई। हरनाई दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा से 160 किलोमीटर की दूरी पर है।'

पाकिस्तान एक बार फिर बम धमाके से धहल उठा है। शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम इलाके में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से 10 मजदूरों की मौत हो गई। दरअसल, बलूचिस्तान में अलगाववादी समूह दशकों से विद्रोह झेड़े हुए हैं। बीते पिछले तीन वर्षों में सीमावर्ती क्षेत्रों में हिंसा काफी बढ़ गई है। स्थानीय सरकारी अधिकारी सलीम तरीन ने बताया कि मजदूरों का समूह हरनाई जिले में बाजार जा रहा था, तभी अचानक विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि यह आईईडी ब्लास्ट था।
सीनियर पुलिस सरकारी अधिकारी शहजाद जहरी ने कहा, 'हरनाई जिले में हुए हमले में 10 खदान मजदूरों की मौत हो गई। हरनाई दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा से 160 किलोमीटर की दूरी पर है।' पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का घटना के बाद बयान आया। उन्होंने देश से आतंकवाद के खतरे को खत्म करने की दिशा में काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई। अभी तक किसी भी गुट ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
बलूच लिबरेशन आर्मी अक्सर करती रहे हमले
बलूच लिबरेशन आर्मी इस क्षेत्र में सबसे सक्रिय समूह है। इसके लड़ाके अक्सर सुरक्षा बलों या पाकिस्तानियों के खिलाफ घातक हमले करते रहे हैं। इनकी ओर से विदेशी वित्तपोषण वाली ऊर्जा परियोजनाओं को भी निशाना बनाया गया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान में जनवरी 2025 में आतंकवादी हमलों में तेजी से वृद्धि हुई। यह पिछले महीने की तुलना में 42 प्रतिशत अधिक है। पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि देश भर में 74 आतंकवादी हमलों में 91 लोगों की मौतें हुईं, जिनमें 35 सुरक्षाकर्मी, 20 नागरिक और 36 आतंकवादी शामिल हैं। 117 घायलों की सूची में सुरक्षा बल के 53 जवान, 54 नागरिक और 10 आतंकवादी शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।