Hindi Newsविदेश न्यूज़A 7 crore year old stone was lying at the door step price 9 crore changed destiny

महिला के दरवाजे पर पड़ा था 7 करोड़ साल पुराना पत्थर, बेचा तो करोड़ों में निकली कीमत

  • रोमानिया की एक महिला के घर पर दशकों तक एक पत्थऱ पड़ा रहा। उसकी मौत के बाद पता किया गया तो पत्थर एम्बर स्टोन निकला। इसकी कीमत 9 करोड़ रुपये आंकी गई।

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तानFri, 4 April 2025 10:58 AM
share Share
Follow Us on
महिला के दरवाजे पर पड़ा था 7 करोड़ साल पुराना पत्थर, बेचा तो करोड़ों में निकली कीमत

एक महिला पूरी जिंदगी जिस पत्थर को केवल दरवाजा रोकने के लिए इस्तेमाल करती रही, उसकी असलियत पता चली तो लोग सन्न रह गए। कहते हैं कि किस्मत पलटते देर नहीं लगती। एक पत्थर ने उसके मालिक की किस्मत पल भऱ में ऐसी पलटी कि देखते ही देखते उसके दिन ही बदल गए। रोमानिया की रहने वाली एक महिला ने कई दशकों से एक 3.5 किलो के पत्थर को अपने दरवाजे के पास रखा हुआ था। वह अकसर दरवाजे को अड़ाने के लिए इसका इस्तेमाल कर लेती थी।

जानकारी के मुताबिक उसे वह पत्थर एक नदी के किनारे मिल गया था। अब जाकर पता चला है कि यह एम्बर पत्थर है। इसे दुनिया का बेहद बेशकीमती पत्थर माना जाता है। इसकी कीमत लगभग 9 करोड़ रुपये के आसपास है। यह भी पता चला कि लाल रंग का यह पत्थर लगभग 7 करोड़ साल पुराना है। दरअसल एम्बर पत्थर पेड़ों से निकलने वाली गोंद के जमाव से बनता है। अकसर यह सुनहरा या फिर लाल होता है। रोमानिया के कोल्टी में इस तरह के पत्थर पाए जाते हैं।

यहां एम्बर पत्थर की तलाश के लिए 100 सालों से खुदाई की जाती है। महिला के घर पर मौजूद पत्थर को रूमेनाइट कहा जाता है। जानकारी के मुताबिक महिला के घर पर एक बार चोरी भी हुई थी। चोर कई कीमती सामान उड़ा ले गए थे लेकिन तब भी यह पत्थर दरवाजे पर ही पड़ा रह गया। चोर भी अंदाजा नहीं लगा पाए कि यह पत्थर कितना कीमती हो सकता है।

1991 में महिला की मौत के बाद उसके रिश्तेदार इस पत्थर को ले गए। उन्हें लगा कि पत्थर में कुछ तो खास है और इसे बेचकर कुछ कमाई हो सकती है। उन्होंने इसे रोमानिया की सरकार को बेच दिया। रोमानिया की सरकार ने इसे संग्रहालय में रखवा दिया। पत्थर के बारे में पता किया गया तो जानकारों ने बताया कि इसकी उम्र करीब 3.8 से 7 करोड़ साल है। इसी तरह का मामला मिशीगन में भी सामने आया था। यहां एक शख्स पत्थर का इस्तेमाल सीढ़ी के तौर पर कर रहा था। बाद में पता चला कि उसकी कीमत 1 लाख डॉलर थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें