Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़shimla nagar nigam chunav 2023 news bjp released manifesto for shimla nagar nigam

शिमला नगर निगम पर कब्जे की जद्दोजहद; BJP ने घोषणा पत्र में मुफ्त पानी समेत किए बड़े वादे

Shimla Nagar Nigam News: भाजपा ने शिमला नगर निगम चुनाव के लिए रविवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। इसमें शिमला में रहने वाले लोगों को हर महीने 40 हजार लीटर तक मुफ्त पानी देने का वादा किया गया है।

Krishna Bihari Singh लाइव हिंदुस्तान, शिमलाSun, 23 April 2023 03:26 PM
share Share

हिमाचल प्रदेश में शिमला नगर निगम का चुनाव भाजपा और कांग्रेस के लिए साख का सवाल बन गया है। भाजपा ने शिमला नगर निगम पर कब्जे के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा ने अपना दृष्टि पत्र जारी किया है जिसमें कई बड़े ऐलान किए गए हैं। दृष्टिपत्र में 21 घोषणाओं का उल्लेख किया गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया। भाजपा ने दृष्टिपत्र में शहर की जनता को हर महीने 40 हजार लीटर फ्री पानी देने का वादा किया है। 

21 बिंदुओं पर फोक्स 
- हर वार्ड/मोहल्ले में सुलभ शौचालय। 
- हर मोहल्ले में पार्किंग होगी।
- खतरनाक पेड़ों को समयबद्ध ढंग से हटाने का अधिकार नगर निगम को होगा।
- पानी के मीटरों के लिए भी एनओसी नहीं होगा।
- दुकानों के लाइसेंस की फीस की विषमताओं को खत्म करने का ऐलान। 
- नशामुक्ति के खिलाफ जन आन्दोलन चलाएंगे।
- हर वार्ड के हर मुहल्ले में ओपन जिम खोलेंगे।
- नगर निगम क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों से किया जाएगा लैस। 
- आवारा कुत्तों, बंदरों के लिए टास्क फोर्स बनायेंगे। 
- शिमला नगर निगम क्षेत्र में रैन बसेरा और लेबर हॉस्टल बनाएंगे।
- शिमला नगर कि विभिन्न स्थानों पर मैरेज पैलेस (शादी घरों) का निमार्ण करेंगे।
- सोलर सिस्टम को बढ़ावा देंगे। छत्तों पर सोलर पैनल के लिए सब्सिडी देंगे।
- सब्जी और अनाज मंडी के काम को जल्द पूरा करेंगे।
- सभी वार्डों में ड्रेनेज सिस्टम को व्यवस्थित करेंगे।
- वरिष्ठ नागरिकों, बुद्धिजीवियों की समिति का गठन किया जाएगा। 
- 1546 करोड़ की पवर्तमाला योजना को के लिए ठोस प्रयास करेंगे। 
- शिमला नगर के अंतिम छोर, गांव तक तक एम्बुलेंस रोड बनाएंगे।
- शिमला निगम क्षेत्र में सभी ‘फायर डाइड्रेंटस’ को एकटिव करेंगे।
- एक निगम एक टैक्स प्रणाली को लागू करेंगे। 

हर हाल में पूरे करेंगे वादे
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दृष्टिपत्र जारी करते हुए कहा कि निगम में जीत दर्ज करने के बाद इन वादों को हर हाल में पूरा किया जाएगा। नगर निगम का पिछले पांच साल का कार्यकाल सराहनीय रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 25 साल तक नगर निगम की सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस शहर का विकास करने में नाकाम रही है। भाजपा का यह घोषण पत्र उनका विजिन डॉक्यूमेंट होगा। इसे शहर के हर वर्ग को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। कांग्रेस पार्टी की सरकार झूठी गारंटियां देकर सत्ता में आई है। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही आते ही लोगों पर महंगाई का बोझ डाल दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें