Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़Deputy CM along with Chief Minister Himachal Pradesh Government formation formula fixed

मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम भी होगा तैनात? हिमाचल प्रदेश में सरकार गठन का फॉर्मूला तय

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम के फैसले से पहले गुटबाजी जारी है।  राजनीतिक सूत्रों की बात मानें तो कांग्रेस हाईकमान मुख्यमंत्री के साथ ही डिप्टी सीएम की भी तैनात कर सकती है।

मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम भी होगा तैनात? हिमाचल प्रदेश में सरकार गठन का फॉर्मूला तय
Himanshu Kumar Lall शिमला, लाइव हिन्दुस्तान, Sat, 10 Dec 2022 11:08 AM
हमें फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम के फैसले से पहले गुटबाजी जारी है। राजनीतिक सूत्रों की बात मानें तो कांग्रेस हाईकमान मुख्यमंत्री के साथ ही डिप्टी सीएम की भी तैनाती कर सकती है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शिमला में विधायक दल की बैठक बुलाई है। राजनीतिक सूत्रों की बात मानें तो विधायक दल की बैठक के बाद ही मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की मौजूदगी में बैठक आयोजित होगी। राजनीतिक सूत्रों की बात मानें तो कांग्रेस हाईकमान मुख्यमंत्री के साथ ही डिप्टी सीएम की भी तैनात कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी चाहती है कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री विधायकों के बीच में से ही हो। अगर हाईकमान इस मुहर लगाती है तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतीभा सिंह मुख्यमंत्री रेस से बाहर हो जाएगी।  

इन विधायकों के बीच रेस? 
हिमाचल में बहुमत मिलने के साथ ही मुख्यमंत्री रेस में कई कद्दवार नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। कांग्रेस सूत्रों की बात मानें तो सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, राजेंद्र राणा में से किसी एक को हिमाचल प्रदेश की कमान सौंप सकती है। इसी के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी दावा किया है, लेकिन पार्टी हाईकमान के फैसले का इंतजार है।

राजनीतिक सूत्रों की बात मानें तो, पार्टी प्रतिभा के बेटे विक्रमादित्य सिंह को कैबिनेट में कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि किसी भी विवाद से निपटने को मुख्यमंत्री के साथ एक उप-मुख्यमंत्री बनाने की बात सामने आ रही है। सूत्र बताते हैं कि सिंह पार्टी की पसंद तो हैं, किसी विधायक के बीच में से ही पार्टी हाईकमान मुख्यमंत्री बनाना चाहती है।  
 

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें