Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़BJP to clean sweep in Himachal Pradesh again will Get all 4 seats if Loksabha Elections held today Survey report

Loksabha Election 2024: हिमाचल में फिर क्लीन स्वीप करेगी बीजेपी? सबसे ताजा सर्वे में इतनी सीटों का अनुमान

Loksabha Election 2024: सर्वे के मुताबिक, हिमाचल में सभी 4 सीटों पर भाजपा की जीत हो सकती है। 2019 के लोकसभा चुनाव का रिकॉर्ड एक बार फिर रिपीट हो सकता है।

Abhishek Mishra लाइव हिन्दुस्तान, शिमलाThu, 8 Feb 2024 07:49 AM
share Share

Loksabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल तेज है। चुनाव से पहले सर्वे में  चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव की तरह ही क्लीन स्वीप करती नजर आ रही है। एक बार फिर सूबे के सभी सीटों पर भाजपा की जीत का अनुमान है। 

CVOTER और आजतक के सर्वे के मुताबिक, हिमाचल में सभी 4 सीटों पर भाजपा की जीत हो सकती है। 2019 के लोकसभा चुनाव का रिकॉर्ड एक बार फिर रिपीट हो सकता है। आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर आज चुनाव हुए तो भाजपा सभी 4 सीटों पर फिर से काबिज हो सकती है। INDIA गठबंधन और सूबे में सत्तासीन सुक्खू सरकार का भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

अनुमान के मुताबिक, कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद भाजपा सभी 4 सीटों (कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और शिमला) पर जीत दर्ज कर सकती है। इससे पहले जब 2019 में लोकसभा चुनाव हुए थे तब सूबे में भाजपा की सरकार थी और माना जा रहा था कि उसके चलते भाजपा ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की। लेकिन इस बार कांग्रेस सरकार होने के बावजूद कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है।

2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कांगड़ा सीट से किशन कपूर, मंडी से रामस्वरूप शर्मा, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व शिमला से सुरेश कुमार कश्यप को चुनावी मैदान में उतारा था। सभी 4 सीटों पर भाजपा ने कांग्रेस को करारी शिकस्त देते हुए जीत दर्ज की थी।

सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा सूबे में एक बार फिर क्लीनस्वीप करती हुई दिख रही है। कांग्रेस की सत्तासीन सरकार और INDIA गठबंधन का कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है। लोकसभा चुनाव में इस बार फिर हिमाचल में कांग्रेस का खाता खुलना मुश्किल दिख रहा है।

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें