Hindi Newsहरियाणा न्यूज़Congress MLA arrived wearing such a kurta not allowed entry in Republic Day function

ऐसा कुर्ता पहनकर पहुंच गए कांग्रेस विधायक, गणतंत्र दिवस समारोह में नहीं मिली एंट्री

हरियाणा के कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ऐसा कुर्ता पहनकर गणतंत्र दिवस समारोह में जा रहे थे कि पुलिस ने गेट पर ही उन्हें रोक लिया और हिरासत में ले लिया। बाद में उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला।

ऐसा कुर्ता पहनकर पहुंच गए कांग्रेस विधायक, गणतंत्र दिवस समारोह में नहीं मिली एंट्री
Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़Fri, 26 Jan 2024 04:57 PM
हमें फॉलो करें


गणतंत्र दिवस के मौके पर जगह-जगह पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में लोगों का जोश देखते ही बनता है। वहीं इस बार हरियाणा से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा को फरीदाबाद में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में जाने से रोक दिया गया। पुलिस ने उन्हें बाहर गेट पर ही रोक लिया। दरअसल उन्होंने ऐसा कुर्ता पहन रखा था जिसपर सुरक्षाकर्मियों ने आपत्ति जताई। उनके कुर्ते पर जनता के कुछ मुद्दे लिखे थे। 

बाद में उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला किया और कहा, आज मुझे 26 जनवरी गणतंत्र दिवस मनाने नहीं दिया जा रहा। मैं एक विधायक हूं और एक विधायक को भारत का झंडा लहराने नहीं दिया जा रहा। यही है सबका साथ और सबका विकास। क्या हम सच में आज़ाद हैं?

बता दें कि सेक्टर 12 के जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में वह पहुंचे थे। वहीं उन्होंने अपने विधानसबा क्षेत्र के मुद्दों पर अपने कुर्ते पर लिख रखा था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें रोक दिया और पूछताछ करने लगी। विधायक ने अपना निमंत्रण पत्र दिखाया लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपने कुर्ते पर जय सिया राम भी लिख रखा था औऱ स्वास्तिक का निशान भी बना रखा था। बावजूद इसके उन्हें कार्यक्रम में  शामिल नहीं होने दिया गया। 

 

उन्होंने कहा, जब भी भाजपा डरती है तो वह पुलिस को आगे कर देती है। वह लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए फंड क्यों नहीं देती है। शर्मा को थोड़ी देर के लिए हिरासत में लिया गया और फिर छोड़ दिया गया। इसके बाद वह पानीपत के लिए निकल गए। यहां भी गणतंत्र दिवस समारोह में उनको अंदर नहीं जाने दिया गया। बाद में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे और फिर उन्हें रेस्ट हाउस से छोड़ा गया।
 

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें