Notification Icon
Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़xiaomi is rolling out new security update to 17 models includes redmi and poco and xiaomi

शाओमी, रेडमी और पोको के 17 स्मार्टफोन में आया नया अपडेट, लिस्ट में देखें नाम

अगर आप भी Xiaomi, Redmi या फिर POCO का फोन चला रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। इन ब्रांड्स के करीब 17 स्मार्टफोन के लिए नया अपडेट मिलने वाला है।

Arpit Soni लाइव हिन्दुस्तानSun, 15 Sep 2024 05:15 AM
share Share

अगर आप भी Xiaomi, Redmi या फिर POCO का फोन चला रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। इन ब्रांड्स के करीब 17 स्मार्टफोन के लिए नया अपडेट मिलने वाला है। दरअसल, शाओमी सितंबर सिक्योरिटी पैच अपडेट रोलआउट कर रही है। Xiaomi Pad 6 को नया अपडेट मिलने के साथ ही, अन्य Xiaomi, Redmi और POCO डिवाइस को सितंबर 2024 सिक्योरिटी अपडेट मिलना शुरू हो गया है। Xiaomi 14 Ultra, MIX Flip, Xiaomi Pad 5 और Redmi K50 Gaming जैसे स्मार्टफोन को यह अपडेट मिला है। नए सिक्योरिटी पैच के साथ, सिस्टम ऑप्टिमाइजेशन बढ़ेगा और सुरक्षा खामियों से ज्यादा सुरक्षा भी मिलेगी।

17 मॉडलों के लिए जारी किया गया

गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, शाओमी अपने नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, साथ ही पुराने स्मार्टफोन्स को भी नहीं भूल रहा है। 17 मॉडलों के लिए जारी किया गया यह नया सिक्योरिटी पैच सिस्टम में महत्वपूर्ण सुरक्षा खामियोंं को ठीक करता है। अपडेट यहीं नहीं रुकता है और सिस्टम ऑप्टिमाइजेशन में सुधार करके यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है। फिलहाल, यह अपडेट कुछ क्षेत्रों के यूजर्स के लिए उपलब्ध है, इसलिए हो सकता है कि आपको अभी तक यह न मिला हो। ब्रांड नए अपडेट को जारी करने के लिए तेजी से काम कर रहा है और जल्द ही यह आपको फोन में भी पहुंचेगा। यहां उन स्मार्टफोन्स की लिस्ट दी गई है, जिन्हें नया अपडेट मिल रहा है। देखें लिस्ट में आपके फोन का नाम है या नहीं..

- Redmi A1 / POCO C50

- Redmi 13

- Redmi Pad SE 8.7 4G

- Xiaomi MIX Flip

- Redmi 10C

- Redmi A2 / Redmi A2+ / POCO C51

- Redmi 13C 5G / Redmi 13R 5G

- POCO F5 Pro

- Xiaomi 14 Ultra

- Xiaomi Pad 5

- Xiaomi Pad 6

- Redmi K50 Gaming

- Xiaomi 12

ऊपर बताए गए डिवाइस के लि यह अपडेट रोलआउट किया जा चुका है। लेकिन ध्यान रहें कि इस अपडेट को धीरे-धीरे सभी अन्य क्षेत्रों में रोलआउट किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत शाओमी के घरेलू बाजार यानी चीन से होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें