Earbuds मार्केट में धमाल मचाने आ रहे OnePlus के सस्ते Nord Buds 3, जबरदस्त साउंड और बैटरी से होंगे लैस OnePlus Buds spotted on BIS certification likely to be OnePlus Nord Buds 3 - Tech news hindi, Gadgets Hindi News - Hindustan
Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़OnePlus Buds spotted on BIS certification likely to be OnePlus Nord Buds 3 - Tech news hindi

Earbuds मार्केट में धमाल मचाने आ रहे OnePlus के सस्ते Nord Buds 3, जबरदस्त साउंड और बैटरी से होंगे लैस

नए OnePlus Buds को बीआईएस सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। जिससे पता चलता है बड्स भारत में लॉन्च हो सकते हैं। बड्स पावरफुल बैटरी और बढ़िया साउंड के साथ आ सकते हैं। चलिए डिवाइस के बारे में जानते हैं:

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 2 Feb 2024 07:48 PM
share Share
Follow Us on
Earbuds मार्केट में धमाल मचाने आ रहे OnePlus के सस्ते Nord Buds 3, जबरदस्त साउंड और बैटरी से होंगे लैस

नए OnePlus Buds को बीआईएस सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। जिससे पता चलता है बड्स भारत में लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि कंपनी ने अभी कोई पुष्टि नहीं की है। लेकिन डिवाइस के मॉडल नंबर से पता चलता है कि ये OnePlus Nord Buds 3 हो सकते हैं। वनप्लस ने हाल ही में वनप्लस 12R और वनप्लस 12 के साथ वनप्लस बड्स 3 को लॉन्च किया है। चलिए अब डिवाइस के बारे में सब कुछ जानते हैं।

 

नए OnePlus Buds को बीआईएस सर्टिफिकेशन मिला 
जैसा कि इमेज से पता चलता है कि वनप्लस ने बीआईएस (भारतीय मानक ब्यूरो) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर एक नए डिवाइस के लिए रजिस्ट्रेशन किया है।
याद दिला दें, वनप्लस नॉर्ड बड्स 2R का मॉडल नंबर E510A था और वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 का मॉडल नंबर E508A था। इससे पता चलता है कि नया डिवाइस वनप्लस नॉर्ड बड्स 3 हो सकता है। डिवाइस के बारे में फिलहाल कम ही जानकारी उपलब्ध है। लॉन्च की तारीख नजदीक आने पर और अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है। यहां वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स दिए गए हैं।

 

 

Oneplus Buds 2 के फीचर्स और स्पेक्स
ऑडियो ड्राइवर: डिवाइस में बासवेव एन्हांसमेंट एल्गोरिदम के साथ 12.4 मिमी टाइटेनियम डायनेमिक ड्राइवर हैं।
ANC: डिवाइस 25dB तक एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC) के साथ आता है और कॉल के दौरान AI नॉइज़ कैंसिलेशन के लिए डुअल-माइक तकनीक का उपयोग करता है।
बैटरी: 41mAh की बैटरी डिवाइस को पावर देती है और ANC बंद होने पर 7 घंटे तक और प्लेबैक पर ANC के साथ 5 घंटे तक की बैटरी लाइफ का वादा करती है। 480mAh चार्जिंग केस के साथ, यह ANC बंद होने पर 36 घंटे की अतिरिक्त बैटरी लाइफ प्रदान करता है।
चार्जिंग: डिवाइस फ्लैश चार्ज तकनीक के साथ आता है जो 10 मिनट की चार्जिंग के साथ 5 घंटे तक का प्लेटाइम देने का दावा करता है।

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।