Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़redmi a5 and poco c71 tipped to launch in india soon listed on bis certification

भारत में जल्द लॉन्च होने वाले हैं Redmi और POCO के धांसू फोन, मिलेगी 6GB तक रैम, डिटेल लीक

Xiaomi भारत में अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी में है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योकि शाओमी के दो नए फोन, भारत की BIS सर्टिफिकेशन साइट पर दिखाई दिए हैं। अपकमिंग स्मार्टफोन्स में क्या होगा खास, चलिए डिटेल में जानते हैं…

Arpit Soni लाइव हिन्दुस्तानMon, 10 Feb 2025 12:04 PM
share Share
Follow Us on
भारत में जल्द लॉन्च होने वाले हैं Redmi और POCO के धांसू फोन, मिलेगी 6GB तक रैम, डिटेल लीक

Xiaomi भारत में अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी में है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योकि शाओमी के दो नए फोन, भारत की BIS सर्टिफिकेशन साइट पर दिखाई दिए हैं। इन्हें Redmi A5 और POCO C71 कहा जा रहा है। इन्हें '25028RN03I' और '25028PC03I' कोडनेम के साथ देखा गया है। पहले इनके Redmi 14 4G और POCO M7 4G होने का दावा किया जा रहा था, लेकिन अब अपडेट ने पुष्टि की कि ये अपकमिंग रेडमी A5 और पोको C71 स्मार्टफोन मॉडल हैं। रिपोर्ट के अनुसार रेडमी A5 को पोको C71 के रूप में रीब्रांड किया जाएगा।

रेडमी A5 और पोको C71 स्मार्टफोन के इन दो भारतीय वेरिएंट ने अब BIS सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर जगह बना ली है, जिससे पता चलता है कि वे जल्द ही भारतीय बाजार में डेब्यू कर सकते हैं।

redmi a5, poco c71, redmi a5 smartphone, poco c71 smartphone
ये भी पढ़ें:गजब का ब्रॉडबैंड, पूरे सालभर मिलेगी 100Mbps स्पीड, ढेर सारे OTT, इंस्टॉलेशन फ्री

BIS पर स्पॉट हुए रेडमी A5 और पोको C71

जैसा कि ऊपर स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि, रेडमी A5 और पोको C71 डिवाइस के मॉडल नंबर '25028RN03I' और '25028PC03I' हैं, और इन्हें 7 फरवरी 2025 को BIS डेटाबेस में शामिल किया गया था। यह भी कहा जा रहा है कि ये दोनों फोन संभवतः इसी महीने फरवरी 2025 में लॉन्च हो सकता है।

पिछले अपडेट की बात करें तो रेडमी A5 और पोको C71 दोनों ही स्मार्टफोन को FCC सर्टिफिकेशन मिल चुका है। दोनों को EEC सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी देखा गया है और रेडमी A5 डिवाइस को IMEI डेटाबेस पर भी लिस्ट किया गया है।

फोन में मिलने वाले खास स्पेसिफिकेशन्स में 4G नेटवर्क कनेक्टिविटी, डुअल बैंड सपोर्ट के साथ वाईफाई 5, ब्लूटूथ (BR + EDR + LE), एनएफसी (ऑप्शनल) और एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड हाइपरओएस 2.0 कस्टम स्किन शामिल हैं। शाओमी के रेडमी A5 और पोको C71 दोनों में चार स्टोरेज ऑप्शन - 3GB/64GB, 4GB/64GB, 4GB/128GB और 6GB/128GB मिलने की उम्मीद है। रेडमी A5, भारत में मौजूद रेडमी A4 5G का सक्सेसर हो सकता है। चलिए एक नजर डालते हैं रेडमी A4 की कीमत और खासियत पर….

ये भी पढ़ें:पूरे 336 दिन चलेगा जियो का यह प्लान, कीमत 900 रुपये से कम, इसमें डेटा और SMS भी

Redmi A4 5G की कीमत और खासियत

अमेजन पर इस समय, रेडमी A4 5G के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 8,299 रुपये और 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है। फोन में 6.88 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन स्नैपड्रैगन 4s जेन 2 चिपसेट से लैस है। फोन में 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए, फोन में 5 मेगापिक्सेल का लेंस है। फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5160 एमएएच बैटरी है। धूल औौर पानी से सुरक्षित रहने के लिए फोन IP52 रेटिंग के साथ आता है। चार्जिंग के लिए, फोन में टाइप-सी पोर्ट मिलता है। फोन पर मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, 4G LTE, वाईफाई 5, ब्लूटूथ 5.0 और जीपीएस शामिल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें