भारत में 13 मई को आ रहा Motorola का सबसे ताकतवर फ्लिप फोन, मिलेगा ट्रिपल 50MP कैमरा, 7 इंच की डिस्प्ले
दुनिया का सबसे पावरफुल फ्लिप फोन Motorola Razr 60 Ultra भारत में 13 मई को लॉन्च होने वाला है। फोन को Amazon.in, motorola.com और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के ज़रिए खरीदा जा सकेगा। जानिए फोन में मिलने वाले सभी फीचर्स के बारे में:

Motorola ने अपने फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन Razr 60 Ultra के भारत लॉन्च की पुष्टि कर दी है। यह स्मार्टफोन 13 मई को देश में लॉन्च होगा और कंपनी इसे "दुनिया का सबसे पावरफुल फ्लिप फोन" बता रही है। फोन को Amazon.in, motorola.com और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के ज़रिए खरीदा जा सकेगा। Motorola Razr 60 Ultra को पिछले महीने ग्लोबली लॉन्च किया गया था और अब यह भारत में दस्तक देने के लिए तैयार है। इसमें Snapdragon 8 Gen Elite चिपसेट दिया गया है, जो ऑन-डिवाइस AI फीचर्स को सपोर्ट करता है।
Moto AI 2.0 और नए डिजाइन के साथ आ रहा फ्लिप फोन
फोन में Moto AI 2.0 फीचर्स दिए गए हैं, जिससे यूजर केवल वॉयस कमांड से फोन को कंट्रोल कर सकते हैं। इसका टाइटेनियम हिंज अब पहले से ज्यादा मजबूत है और स्क्रीन में क्रिज़ यानी सिलवटें कम नजर आती हैं।
Motorola Razr 60 Ultra के फीचर्स
Motorola Razr 60 Ultra फोन Snapdragon 8 Gen Elite चिपसेट पर काम करता है। इसमें 16GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। डिवाइस में दो डिस्प्ले मिलते हैं अंदर की ओर 7-इंच का FlexView pOLED LTPO पैनल है। बाहरी स्क्रीन 4-इंच की QuickView pOLED LTPO डिस्प्ले है।
कैमरा की बात करें तो यह दुनिया का पहला फ्लिप फोन है जिसमें तीन 50MP कैमरे दिए गए हैं। 50MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50MP फ्रंट कैमरा है। फोन में AI फीचर्स से लैस Moto AI 2.0 भी दिया गया है, जो वॉयस और विजुअल इंटरैक्शन को आसान बनाता है।
इसके अलावा, डिवाइस Android 15 पर काम करता है और IPX8 वॉटर रेसिस्टेंस, Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ आता है। ऑडियो के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, Dolby Atmos सपोर्ट और USB Type-C ऑडियो दिया गया है। फोन में 4700mAh की बैटरी दी गई है जो 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।