आपकी सारी हरकतें ट्रैक करता है Google, फोन में फौरन ऑफ कर दें यह सेटिंग
गूगल क्रोम पर आप जब भी कुछ सर्च करते हैं तो उस टॉपिक से जुड़े ऐड दिखने लगते हैं। अगर आप इसे रोकना चाहते हैं तो गूगल क्रोम ही सेटिंग्स में ही आसान विकल्प मिलता है।

Google Chrome दुनिया के सबसे ज्यादा यूज किए जाने वाले इंटरनेट ब्राउजर्स में से एक है लेकिन यह ब्राउजर आपकी ऑनलाइन ऐक्टिविटीज ट्रैक करता है। आपने महसूस किया होगा कि कई बार आप गूगल क्रोम पर कुछ सर्च करते हैं तो उससे जुड़े विज्ञापन ही दिखने लगते हैं। अगर आप इस ट्रैकिंग से छुटकारा पाना चाहते हैं तो एक सेटिंग में बदलाव करने भर से आपका काम बन जाएगा।
आइए बताएं कि आप कैसे गूगल क्रोम पर दिख रहे विज्ञापनों पर से छुटकारा पा सकते हैं। इसका विकल्प आपको गूगल क्रोम में ही मिल जाएगा। इसके लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
मिलते जुलते मोबाइल
और मोबाइल देखें
1. सबसे पहले गूगल क्रोम ऐप ओपेन करें।
2. अब आपको दाईं ओर सबसे ऊपर दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करना है।
3. इसके बाद आपको यहां सेटिंग्स मेन्यू दिखाया जाएगा, यहां से नीचे स्क्रॉल करें और Settings पर टैप करना होगा।
4. इसके बाद सेटिंग्स मेन्यू में आपको Privacy & Security टैब पर क्लिक करना चाहिए।
5. आपको इस टैब में जाने के बाद Ad Privacy पर टैप करना होगा।
6. अब सबसे ऊपर Ad topics पर क्लिक करना है।
7. यहां आपको स्क्रीन पर दिख रहा टॉगल ऑफ कर देना है।
एक बार इतना करने के बाद आपको टॉपिक बेस्ड ऐड दिखना बंद हो जाएंगे। यानी आप जिन चीजों के बारे में सर्च करते हैं, उनसे जुड़े ऐड आपको नहीं दिखाए जाएंगे। इसके अलावा आप सेटिंग्स में ही 'Do not track' ऑप्शन को इनेबल कर सकते हैं। इसके अलावा थर्ड-पार्टी कुकीज को ब्लॉक किया जा सकता है और VPN का इस्तेमाल करना एक और अच्छा विकल्प है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।