Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़here is how to protect your phone cover from going yellowish follow these tips

कभी पीला नहीं पड़ेगा आपके फोन का कवर, आपको रखना होगा इन बातों का ध्यान

स्मार्टफोन यूजर्स महसूस करते होंगे कि उनके फोन का केस अक्सर पीला पड़ने लगता है। ऐसा होने की कई वजहें हैं, और कुछ बातों का ध्यान रखें तो फोन कवर पीला पड़ने से रोका जा सकता है।

Pranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तानTue, 29 April 2025 02:34 PM
share Share
Follow Us on
कभी पीला नहीं पड़ेगा आपके फोन का कवर, आपको रखना होगा इन बातों का ध्यान

ट्रांसपैरेंट फोन कवर देखने में वैसे तो साफ और स्टाइलिश लगता है, इसलिए बहुत से लोग इसे यूज करना पसंद करते हैं। हालांकि, कुछ समय बाद ये कवर पीले पड़ने लगते हैं, जिससे उनका लुक बिगड़ जाता है। यह ना सिर्फ देखने में खराब लगता है, बल्कि फोन की सुंदरता पर भी असर डालता है। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है और इसे रोकने के लिए क्या किया जा सकता है।

ट्रांसपैरेंट कवर पीले क्यों पड़ते हैं?

ट्रांसपैरेंट कवर आमतौर पर थर्मोप्लास्टिक पॉलियुरेथेन (TPU) मटेरियल से बने होते हैं। यह एक सॉफ्ट और लचीला प्लास्टिक होता है जो समय के साथ पीला पड़ने लगता है। इसके पीछे कई वजहें हैं।

ये भी पढ़ें:क्या ठीक से कूलिंग नहीं कर रहा है आपका AC? इतना करते ही मिलेगा मनाली का मजा

1. ऑक्सिडाइजेशन: हवा में मौजूद ऑक्सीजन के साथ केमिकल रिऐक्शन मिलने पर TPU मटेरियल का रंग बदलने लगता है। यह प्रोसेस समय के साथ तेज होता जाता है।

2. UV रेज: सूरज की अल्ट्रावायलेट रेज कवर के मटेरियल पर असर डालती हैं, जिससे उसका रंग बदलने लगता है और वह पीला पड़ जाता है।

3. गर्मी और नमी: तापमान में बदलाव और वातावरण की नमी भी मटेरियल की क्वॉलिटी पर असर डालती है।

4. पसीना और हाथों की चिकनाहट: कवर पर बार-बार हाथ लगने से तेल, पसीना और गंदगी उसमें इकट्ठा हो जाती है और वह धीरे-धीरे कलर बदलने लगता है।

5. रासायनिक संपर्क: परफ्यूम, क्लीनिंग प्रोडक्ट्स या अन्य रसायनों के संपर्क में आने से भी मटेरियल का रंग बिगड़ सकता है।

ये भी पढ़ें:स्लो चल रहा है आपके फोन का इंटरनेट? इन ट्रिक्स से मिलेगी सुपर-फास्ट स्पीड

पीलेपन से बचने के उपाय

1. कवर की सफाई करते रहें: हर हफ्ते एक बार हल्के साबुन और गुनगुने पानी से कवर की सफाई करें। नमी से बचाने के लिए कवर को अच्छी तरह सुखा लें।

2. सीधे सूरज की रोशनी से बचाएं: फोन कवर को लंबे समय तक सीधे सूरज की रोशनी में ना रखें। खासकर गर्मी के दिनों में इसे छांव में रखें।

3. सिलिका जेल यूज करें: फोन कवर को जब इस्तेमाल में ना लाएं, तो उसे एक डिब्बे में रखकर उसमें सिलिका जेल पैकेट डाल दें। इससे नमी कम होती है।

4. UV-प्रोटेक्टिव कोटिंग वाले कवर चुनें: मार्केट में अब ऐसे ट्रांसपैरेंट कवर भी आते हैं जिन पर UV प्रोटेक्शन कोटिंग होती है। ये जल्दी पीले नहीं पड़ते।

5. सस्ते कवर से बचें: बहुत सस्ते और खराब क्वॉलिटी के कवर जल्दी खराब हो जाते हैं। थोड़े महंगे लेकिन अच्छी क्वॉलिटी वाले ब्रैंडेड कवर का चुनाव करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें