Notification Icon
Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Good news for These Xiaomi Redmi and Poco smartphone get Final OS Android 15 Update

गदर काटेंगे Redmi, Xiaomi, Poco के ये फोन्स, बदल जाएगा फोन चलाने का अंदाज, मिलेंगे ढेर सारे नए फीचर्स

Xiaomi, Redmi, Poco स्मार्टफोन यूजर्स के लिए खुशखबरी है क्योंकि जल्द कंपनी कई और स्मार्टफोन्स को फाइनल ओस के साथ एंड्रायड 15 अपडेट दे रही है। नए अपडेट के बाद यूजर्स को कई नए फीचर्स मिलेंगे साथ ही फोन चलने का अनुभव भी बदल जाएगा।

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तानTue, 16 July 2024 06:43 AM
share Share

Google अपना नया मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम Android 15 ले आया है। एंड्रॉयड 15 का डेवेलोपमेंट जोरों पर है, क्योंकि कई बीटा बिल्ड पहले ही आ चुके हैं। यह पहले ही प्लेटफ़ॉर्म स्टेबिलिटी फेज में एंटर कर चुका है, जो एंड्रॉयड 15 डेवेलोपमेंट का फाइनल स्टेप है। Google ने मई में Google I/O डेवलपर कॉन्फ्रेंस में Android 15 की घोषणा की। Xiaomi बीटा प्रोग्राम में भाग लेने वाले कुछ शुरुआती ब्रांडों में से एक था। शाओमी के Xiaomi 14T, Xiaomi 13T Pro और Xiaomi Pad 6S Pro एंड्रॉयड 15 अपडेट मिल गया है, आने वाले हफ्तों और महीनों में कई स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 15 अपडेट मिलने वाला है।

 

शुरुआती बिल्ड ने एंड्रॉयड 15 में आने वाले कई नए और रोमांचक फीचर्स का खुलासा किया है, जिससे लोग स्टेबल रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह एक रोमांचक अपग्रेड है क्योंकि यह कई Xiaomi डिवाइसों के लिए आखिरी OS अपडेट होगा। यहां हम आपको उन डिवाइस की लिस्ट दे रहे हैं जिनको Android 15 बीटा मिल गया है। इस अपडेट के बाद आपका फोन गदर काटना शुरू करने वाला है, क्योंकि फोन में कई नए फीचर्स मिलेंगे।

 

Xiaomi, Redmi, Poco के इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा अपडेट

Xiaomi 13 Lite

Xiaomi 12 Pro

Xiaomi 12

Xiaomi 12T Pro

Xiaomi 12T

Xiaomi 12S Ultra

Xiaomi 12S Pro

Xiaomi 12S

Xiaomi Civi 2

Xiaomi Civi 1S

Xiaomi Mix Fold 2

Xiaomi Pad 5 pro 12.4

Redmi Note 13 5G

Redmi Note 13

Redmi Note 13R Pro

Redmi Note 12

Redmi Note 12 Turbo

Redmi Note 12 Pro Speed

Redmi Note 12R

Redmi Note 12R Pro

Redmi Note 12T Pro

Redmi Note 12S

Redmi K60E

Redmi K50 Ultra

Redmi K50i

Redmi 13C 5G

Redmi 13C

Redmi 13R

Redmi 12 5G

Redmi 12

Poco M6 Pro 5G

Poco M6

Poco X6 Neo

Poco F5 Pro

Poco F5

Poco C65

Poco C61

 

Xiaomi आमतौर पर अपने फ्लैगशिप फोन पर अधिकतम तीन एंड्रॉयड अपडेट प्रदान करता है। हालांकि, हाल ही में लॉन्च हुए Xiaomi 14 सीरीज और 13T सीरीज शामिल हैं जिनमें चार OS अपडेट मिले हैं। सिर्फ फ्लैगशिप मॉडल ही नहीं, रेडमी नोट 13 सीरीज समेत नए मिड-रेंज फोन को भी एक साल का अतिरिक्त एंड्रॉयड अपडेट मिल रहा है, जबकि पहले वाले मॉडल को अधिकतम दो साल अपडेट मिलते हैं।

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें