OnePlus 13R यूजर्स की मौज, आया बड़ा अपडेट, शानदार हुई कैमरा क्वालिटी आएंगी धांसू Photos
OnePlus 13R Update: अब वनप्लस ने 13R के लिए एक नया OxygenOS 15 अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के बाद फोन के कैमरे में सुधार दिखेगा साथ ही कई और नए फीचर्स मिलेंगे जिससे फोन चलाने का मजा और बढ़ जाएगा।

OnePlus 13R Update: वनप्लस 13आर को पिछले महीने वनप्लस 13 के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। यह प्रीमियम फीचर्स वाला फोन 13 सीरीज का एक किफायती संस्करण है। अब वनप्लस ने 13R के लिए एक नया OxygenOS 15 अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के बाद फोन के कैमरे में सुधार दिखेगा साथ ही कई और नए फीचर्स मिलेंगे जिससे फोन चलाने का मजा और बढ़ जाएगा। यह सॉफ़्टवेयर अपडेट भारत सहित ग्लोबल स्तर पर जारी किया जा रहा है।
OnePlus 13R में हुआ कैमरा सुधार
वनप्लस 13R को भारत और ग्लोबली OxygenOS 15.0.0.406 अपडेट मिल रहा है। यह सॉफ़्टवेयर अपडेट आपको फोन के सॉफ्टवेर सेक्शन में दिखाई देगा या यूजर्स को इसके लिए एक नोटिफिकेशन मिलेगा। चेंजलॉग के मुताबिक, यह सॉफ्टवेयर अपडेट कैमरे में सुधार समेत कई फीचर्स लेकर आया है।
मिलते जुलते मोबाइल
और मोबाइल देखें
इस अपडेट के बाद वनप्लस 13आर यूजर्स को बेहतर कैमरा परफॉरमेंस और स्टेबिलिटी का अनुभव होना चाहिए। यह थर्ड-पार्टी कैमरों की स्टेबिलिटी में भी सुधार करता है। कैमरे के अलावा, यह सॉफ़्टवेयर अपडेट सिस्टम स्टेबिलिटी और परफॉरमेंस में भी सुधार करता है और जनवरी 2025 एंड्रॉयड सुरक्षा पैच भी लाता है।
OnePlus 13R में मिलेंगे नए एआई फीचर्स
वनप्लस 13आर के लेटेस्ट ऑक्सीजनओएस अपडेट इन एआई सुविधाओं के साथ आता है:
वनप्लस 13आर में यूजर्स को लाइव ट्रांसलेशन फीचर मिलता है जो रियलटाइम में स्पीच को ट्रांसलेट करता है। इसके साथ ही फोन में फेस ट्रांसलेशन फीचर भी मिलता है जिसको आप हेडफ़ोन में सुन सकते हैं। अब आप अपने हेडफ़ोन पर टैप करके फेस टू फेस ट्रांसलेशन को शुरू कर सकते हैं। एक भाषा का अनुवाद फ़ोन के स्पीकर पर चलता है, जबकि दूसरी भाषा का अनुवाद हेडफ़ोन पर चलता है।
OxygenOS 15.0.0.406 अपडेट के बारे में अधिक डिटेल में स्टेबल वाई-फाई कनेक्शन और बहेतर नेटवर्क अनुभव शामिल हैं। यह सॉफ़्टवेयर अपडेट भारत में वनप्लस 13आर उपयोगकर्ताओं के लिए जारी होना शुरू हो चुका है, चूंकि यह एक इम्प्रोवमेंटल रोलआउट है, इसलिए इसे सभी तक पहुंचने में कुछ समय लग सकता है।
बताते चलने OnePlus 13R को पिछले महीने भारत में वनप्लस 13 के साथ 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।