Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़asus tuf gaming f16 laptop india launch set for 12 march amazon microsite live

12 मार्च को भारत में लॉन्च होगा आसुस का यह पावरफुल गेमिंग लैपटॉप, यह होगा खास

ASUS TUF Gaming F16 Laptop: ताइवान की टेक कंपनी ASUS अब अपने भारतीय उपभोक्ताओं के लिए एक नया गेमिंग लैपटॉप लॉन्च करने जा रही है। दरअसल, कंपनी जल्द ही ASUS TUF Gaming F16 लैपटॉप भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। कंपनी ने अब लैपटॉप की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है।

Arpit Soni लाइव हिन्दुस्तानSat, 8 March 2025 12:57 PM
share Share
Follow Us on
12 मार्च को भारत में लॉन्च होगा आसुस का यह पावरफुल गेमिंग लैपटॉप, यह होगा खास

ASUS TUF Gaming F16 Laptop: ताइवान की टेक कंपनी ASUS अब अपने भारतीय उपभोक्ताओं के लिए एक नया गेमिंग लैपटॉप लॉन्च करने जा रही है। दरअसल, कंपनी जल्द ही ASUS TUF Gaming F16 लैपटॉप भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। कंपनी ने अब लैपटॉप की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। अमेजन पर इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है, जहां इसकी लॉन्च डेट के साथ इसमें मिलने वाले खास फीचर्स का खुलासा किया गया है। अपकमिंग लैपटॉप में क्या होगा खास, चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...

भारत में इस दिन लॉन्च होगा ASUS TUF Gaming F16 Laptop

अमेजन पर लाइव लैपटॉप की माइकोसाइट में कंपनी ने बताया कि आसुस 12 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजे भारतीय बाजार में अपना TUF गेमिंग F16 लैपटॉप मॉडल (FX607) लॉन्च करेगा। कंपनी ने लैपटॉप को 'एक्सपेंसिव इमर्शन. मैकेनाइज्ड परफॉरमेंस' टैगलाइन के साथ टीज किया है। माइक्रोसाइट पर कंपनी ने लैपटॉप में मिलने वाले कुछ खास फीचर्स क भी हाइलाइट किया है।

asus tuf gaming f16 laptop
asus tuf gaming f16 laptop
ये भी पढ़ें:नए फोन का है प्लान? अगले हफ्ते आ रहे आईकू और वीवो समेत इतने सारे स्मार्टफोन, देख

चलिए एक नजर डालते हैं लैपटॉप की खासियत पर

माइक्रोसाइट पर दी जानकारी के अनुसार, आसुस का यह गेमिंग लैपटॉप एनवीडिया जीफोर्स आरटीएक्स 3050A जीपीयू से लैस होगा, जिसमें मैक्सिमम 65W का कुल ग्राफिक्स पावर मिलेगा। लैपटॉप में पतले बेजल के साथ एक बड़ी डिस्प्ले स्क्रीन भी मिलेगी, जो फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन, 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 300 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इस प्रकार जीपीयू और डिस्प्ले मिलकर अपने यूजर्स को प्रभावशाली गेमिंग एक्सपीरियंस के साथ स्मूद विजुअल प्रदान करेंगे। इसके अलावा, बढ़िया परफॉर्मेंस और बेजोड़ पावर एफिशियंसी सुनिश्चित करने के लिए, गेमिंग लैपटॉप में इंटेल कोर 5 प्रोसेसर भी मिलेगा, जो 8 कोर और 12 थ्रेड से लैस है।

लॉन्च अब केवल कुछ ही दिन दूर है, ऐसे में उम्मीद है कि लॉन्च से पहले इसके अन्य स्पेक्स औप फीचर्स को भी टीज कर सकती है। चूंकि डिवाइस अमेजन पर लिस्ट है, ऐसे में उम्मीद है कि इस विशेष रूप से अमेजन के जरिए ही बेचा जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें