Notification Icon
Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़वेब सीरीजStree 2 OTT Release When and Where to Watch Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Film

Stree 2 OTT: श्रद्धा और राजकुमार की स्त्री 2 के ओटीटी रिलीज पर आया अपडेट, जानें कब और कहां रिलीज हो सकती है फिल्म

  • श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 सिनेमाघरों में खूब पसंद की जा रही है। अब दर्शकों को इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार है। आइए जानते हैं स्त्री 2 के ओटीटी रिलीज पर क्या आया अपडेट।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानWed, 28 Aug 2024 01:51 AM
share Share

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की स्त्री 2 को सिनेमाघरों में खूब धमाल मचा रही है। बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 की कमाई तेजी से हो रही है। हालांकि, दर्शकों को अब इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म के ओटीटी रिलीज पर एक अपडेट आया है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की स्त्री 2 अमेजन प्राइम पर रिलीज हो सकती है। आइए जानते हैं कब रिलीज हो सकती है श्रद्धा और राजकुमार की स्त्री 2। 

कब और कहां रिलीज हो सकती है स्त्री 2?

फिल्मी बीट की रिपोर्ट के मुताबिक, स्त्री 2 के राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो ने खरीदे हैं। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ओटीटी पर सितंबर के आखिर या अक्टूबर में रिलीज हो सकती है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। 

क्या है फिल्म का प्लॉट?

स्त्री 2 साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म स्त्री का सीक्वल है। स्त्री में चंदेरी में आदमियों पर स्त्री का आतंक मंडरा रहा था। वहीं, स्त्री 2 में खतरा महिलाओं पर मंडरा रहा है। चंदेरी की महिलाओं पर एक सरकटे राक्षस का आतंक मंडरा रहा है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर की सच्चाई भी सबके सामने आ गई है। इस फिल्म को देखकर आपको पता चल जाएगा कि श्रद्धा कौन है और क्यों चंदेरी में आई है। 

स्त्री 2 की स्टार कास्ट

इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और सुनीता राजवर जैसे कलाकार नजर आए हैं। वहीं, फिल्म में अक्षय कुमार, वरुण धवन का कैमियो है। फिल्म में तमन्ना भाटिया का भी कैमियो है। तमन्ना का गाना 'आज की रात' को भी खूब पसंद किया जा रहा है। अगर स्त्री 2 के डायरेक्टर की बात करें तो फिल्म को डायरेक्ट किया है अमर कौशिक ने। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.9 रेटिंग मिली है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें