ससुराल सिमर की एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं रणवीर अल्लाहबादिया? फैंस क्यों कर रहे ऐसी चर्चा
- यूट्यूबर रणवीर अल्लाहाबादिया की एक फोटो वायरल होने के बाद ऐसी चर्चा है कि वो टीवी एक्ट्रेस निक्की शर्मा को डेट कर रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस निक्की शर्मा सीरियल ससुराल सिमर का है में काम कर चुकी हैं।

यूट्यूबर रणवीर अल्लाहाबादिया सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहते हैं। उनके इंटरव्यू में बड़े-बड़े बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस हिस्सा लेते हैं। अब सोशल मीडिया पर रणवीर अल्लाहाबादिया की पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर एक लड़की के साथ उनकी तस्वीर वायरल हो रही है जिसके बाद उनके फैंस का कहना है कि वो टीवी एक्ट्रेस निक्की शर्मा को डेट कर रहे हैं। दरअसल, रणवीर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनके साथ एक मिस्ट्री गर्ल नजर आ रही है। रणवीर ने उस लड़की के चेहरे को एक फूल से कवर किया है।
रणवीर ने मिस्ट्री गर्ल संग पोस्ट की तस्वीर
रणवीर अल्लाहाबादिया ने दो दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर अपनी इंगलैंड ट्रिप की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में फैंस का ध्यान उस तस्वीर पर गया जिसमें रणवीर के साथ एक लड़की नजर आ रही है। रणवीर ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें लड़की के चेहरे को फूल के स्टिकर से कवर किया है।
टीवी एक्ट्रेस निक्की शर्मा के पोस्ट पर रणवीर का कमेंट
वहीं, टीवी एक्ट्रेस निक्की शर्मा ने भी कुछ दिन पहले कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में निक्की वैसे ही कपड़े पहने नजर आ रही हैं, जैसे मिस्ट्री गर्ल रणवीर की तस्वीर में पहने है। निक्की ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसपर रणवीर का कमेंट भी नजर आ रहा है। इन दोनों तस्वीर को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि रणवीर निक्की शर्मा को डेट कर रहे हैं।
क्या बोल रहे सोशल मीडिया यूजर्स?
एक फैन ने रणवीर ने कमेंट करते हुए लिखा- वो (मिस्ट्री गर्ल) निक्की शर्मा हैं। मैनें उनकी भी सेम लोकेशन पर पोस्ट देखी है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने पूछा कि मिस्ट्री गर्ल के बारे में कब बताओगे? एक तीसरे यूजर ने रणवीर के पोस्ट पर कमेंट करके लिखा कि चेहरा छिपाने का क्या फायदा जब निक्की शर्मा ने सेम कपड़ों, सेम लोकेशन और सेम पर्स के साथ फोटो पोस्ट की हैं।
निक्की शर्मा की बात करें तो वो ससुराल सिमर का, प्यार का पहला अध्याय शिव शक्ति और रूप जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।