Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीVishal Aditya Singh And Bhojpuri Actress Akshara Singh Gave Befitting Reply To Farah Khan For Calling Holi Chapari Festi

हैं हम छपरी, मनाएंगे होली..., फराह खान के 'होली छपरियों का त्यौहार है' बयान पर विशाल ने किया रिएक्ट

  • हाल ही में फराह खान ने हिंदुओं के रंगों भरे त्योहार यानी होली पर ऐसा कमेंट किया, जिसे लेकर हर तरफ बवाल मच गया। फराह ने होली को 'छपरियों' का त्योहार कहा, जिस पर अब एक्टर विशाल आदित्य सिंह ने रिएक्ट किया है।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानFri, 28 Feb 2025 02:08 PM
share Share
Follow Us on
हैं हम छपरी, मनाएंगे होली..., फराह खान के 'होली छपरियों का त्यौहार है' बयान पर विशाल ने किया रिएक्ट

बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। फराह ने अपने करियर में कई हिट फिल्में बनाई हैं। अपने काम के साथ फराह खान अपने बेबाक अंदाज और बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में फराह खान ने हिंदुओं के रंगों भरे त्योहार यानी होली पर ऐसा कमेंट किया, जिसे लेकर हर तरफ बवाल मच गया। फराह ने होली को 'छपरियों' का त्योहार कहा, जिस पर अब एक्टर विशाल आदित्य सिंह ने रिएक्ट किया है।

'जोगीरा सारारारा' गीत लेकर आ रहे

एक्टर विशाल आदित्य सिंह हाल ही में TV9 हिंदी डिजिटल को इंटरव्यू दिया। विशाल, भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह संग इस इंटरव्यू का हिस्सा बनें। बता दें कि दोनों ने अपना एक नया स्पेशल भोजपुरी होगी गीत 'जोगीरा सारारारा' लेकर आए हैं। दोनों जोरों से इस होगी सॉन्ग के प्रमोशन में जुटे हैं। इस गाने को यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में इंटरव्यू के दौरान अक्षरा और विशाल से फराह खान के होली को 'छपरियों' का त्योहार वाले कमेंट को लेकर सवाल किया गया।

हां मैं छपरी हूं, तेरे को क्या?

फराह खान के 'होली छपरियों का त्यौहार है' कमेंट पर रिएक्ट करते हुए विशाल आदित्य सिंह ने कहा, 'पहली बार फराह मैम को मैं पर्सनली जानता हूं। वो मुंबई की हैं उनकी भाषा ही ऐसी है। मुंबई में लफंडर बोलते हैं, हमारे यहां पर कहते हैं ये देखो आ गया लफुआ सब और ये जो होली है वो होती है हुडदंग वाली। 20 लोग बाईक पर बैठे हैं और चले जा रहे हैं। और अगर किसी ने ऐसा कहा है तो हां हैं हम छपरी, मनाएंगे होली।'

ये भी पढ़ें:अक्षय के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप हैं ये 10 फिल्में, IMDb पर लिखा डिजास्टर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें