The Great Indian Kapil Show Salman Khan To Be A Guest On Netflix Show ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आएंगे सलमान खान, जानिए कब टेलीकास्ट होगा ये वाला एपिसोड, Tv Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीThe Great Indian Kapil Show Salman Khan To Be A Guest On Netflix Show

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आएंगे सलमान खान, जानिए कब टेलीकास्ट होगा ये वाला एपिसोड

Neflix Show: ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर टेलीकास्ट होने वाला है। शो को अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू मिलकर जज करेंगे।

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तानMon, 9 June 2025 06:03 PM
share Share
Follow Us on
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आएंगे सलमान खान, जानिए कब टेलीकास्ट होगा ये वाला एपिसोड

कॉमेडी का तड़का, सुपरस्टार्स की मौजूदगी और हंसी का फुल डोज —‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ क बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। शो का तीसरा सीजन 21 जून, 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा और हर शनिवार एक नया एपिसोड रिलीज किया जाएगा। इस सीजन की शुरुआत बेहद खास होने वाली है, क्योंकि पहले एपिसोड में बतौर गेस्ट नजर आएंगे बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान !

सिद्धू ने कैप्शन में लिखा…

इस खबर की पुष्टि तब हुई जब नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पर सलमान के साथ शो के सेट से तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में सलमान के साथ सिद्धू, कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक और सुनील ग्रोवर दिखाई दे रहे हैं। सिद्धू ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “सुल्तानों के सुल्तान, महान खान के साथ!!!”

फैंस का रिएक्शन

सलमान खान के शो में आने की खबर सुनकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग ट्वीट्स और कमेंट्स के जरिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा,"सलमान खान और नवजोत सिंह सिद्धू की जोड़ी जबरदस्त धमाका करेगी! यह एपिसोड रिकॉर्ड ब्रेक करेगा।" एक ने लिखा, “सलमान और कपिल एक साथ! हंसी का दंगल तय है।”

कहां गईं अर्चना पूरन सिंह?

तीसरे सीजन की खास बात ये है कि अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू दोनों शो में नजर आएंगे। दोनों मिलकर शो को जज करेंगे और ठहाके लगाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।