YRKKH 23 October ka episode Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update ABhimanyu Akshara Marriage AbhiRa YRKKH 23 Oct: अक्षरा-अभिमन्यु को अलग करेगी मंजरी, पार्थ के साथ मिलकर खेलेगी घिनौना खेल, Tv Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीYRKKH 23 October ka episode Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update ABhimanyu Akshara Marriage AbhiRa

YRKKH 23 Oct: अक्षरा-अभिमन्यु को अलग करेगी मंजरी, पार्थ के साथ मिलकर खेलेगी घिनौना खेल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update: आज टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नया ट्विस्ट आएगा। जहां अक्षरा, अभिमन्यु का साथ देगी। वहीं मंजरी अपने ही बेटे के खिलाफ चली जाएगी।

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 23 Oct 2023 03:01 PM
share Share
Follow Us on
YRKKH 23 Oct: अक्षरा-अभिमन्यु को अलग करेगी मंजरी, पार्थ के साथ मिलकर खेलेगी घिनौना खेल

अक्षरा, अभिमन्यु का साथ देगी। वह महिमा को सबक सिखाएगी। एक तरफ, अक्षरा अपने होने वाले पति के लिए इतना कुछ करेगी। वहीं दूसरी तरफ, मंजरी अपने बेटे को वापस पाने के लिए हर हद पार कर जाएगी। वह अभिमन्यु और अक्षरा को एक-दूसरे से दूर करने के लिए अभिमन्यु को ही खतरे में डाल देगी। पढ़िए आज 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड का रिटन अपडेट। 

अक्षरा पलटेगी खेल
बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि अक्षरा सच जानने के लिए अभिमन्यु का पीछा करती है। आज के एपिसोड की शुरुआत वहीं से होगी। अक्षरा जान जाएगी कि अभिमन्यु ने रिजाइन कर दिया है। वह गोयनका हाउस पहुंचेगी और घरवालों को अभिमन्यु के बिड़ला हॉस्पिटल छोड़ने वाली बात बताएगी। इतना ही नहीं, वह कायरव के साथ मिलकर सिटी हॉस्पिटल के हेड से मिलेगी। वह उन्हें बताएगी कि बिड़ला हॉस्पिटल इन्वेस्टर्स के साथ मिलकर बहुत बड़ी डील साइन करने वाले हैं। इतना ही नहीं, वह सिटी हॉस्पिटल के हेड को डील के पेपर्स तक दे देगी। ऐसे में सिटी हॉस्पिटल के हेड इन्वेस्टर्स को ज्यादा प्रॉफिट का लालच देकर अपने पास बुला लेंगे।

अक्षरा का झूठ पकड़ लेगा अभिमन्यु
जॉब ढूंढने के बाद अभिमन्यु घर पहुंचेगा। अभीर, अभिमन्यु को बताएगा कि अक्षरा ने सुबह से कुछ नहीं खाया। ऐसे में अभिमन्यु भड़क जाएगा। वह अक्षरा के साथ बहस करने लगेगा। अक्षरा भी अभिमन्यु का झूठ पकड़ लेगी। अक्षरा भी समझ जाएगी की अभिमन्यु ने उसके लिए व्रत रखा है। इसके बाद दोनों तैयार होकर नीचे चले जाएंगे। एक तरफ, अभिमन्यु अपनी नौकरी और अपनी मां की वजह से परेशान रहेगा। वहीं दूसरी तरफ, इन्वेस्टर्स बिड़ला हॉस्पिटल के साथ डीली साइन करने से मना कर देंगे। 

महिमा मांगेगी माफी
आरोही मौके का फायदा उठाएगी और महिमा का ब्रेन वॉश करेगी। महिमा समझ जाएगी कि उससे गलती हुई है। वह आरोही के साथ गोयनका हाउस जाएगी। गोयनका हाउस पहुंचने के बाद महिमा, अभिमन्यु से माफी मांगेगी। इतना ही नहीं महिमा, अभिमन्यु को वापस बिड़ला हॉस्पिटल जॉइन करने के लिए कहेगी। अभिमन्यु मान जाएगा। जब सब लोग करवा चौथ की पूजा की तैयारियां कर रहे होंगे। तब अभिमन्यु, अक्षरा को कमरे में लेकर चला जाएगा। वह अक्षरा से पूछेगा, 'ये सब तुमने किया न?' अक्षरा कहेगी, 'हां! मेरे कारण तुम तुम्हारी धर्म भूमि से अलग हो गए हो। मैं नहीं चाहती कि अब तुम तुम्हारी कर्म भूमि से भी दूर हो जाओ।' एक तरफ, अभिमन्यु और अक्षरा चांद को देखकर अपना व्रत खोलेंगे। वहीं दूसरी तरफ, मंजरी दोनों को अलग करने की साजिश रचेगी। वह अक्षरा और अभिमन्यु को अलग करने के लिए पार्थ का सहारा लेगी। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।