अभिमन्यु को अपने साथ मंदिर लेकर जाएगी अक्षरा, कहेगी- 'मैं दोनों बच्चों के साथ...'
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update: अक्षरा और अभिमन्यु की शादी होगी या नहीं...इस सवाल का जवाब इस सप्ताह के अंत तक मिल जाएगा। रविवार तक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के महाएपिसोड का अंत हो जाएगा।

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में बहुत बड़ा ट्विस्ट आएगा। अक्षरा, अभिमन्यु से शादी करने के लिए तैयार हो जाएगी। वह दोनों परिवारों को अपने साथ मंदिर लेकर जाएगी और वहां अपना फैसला सुनाएगी। मंजरी भड़क जाएगी। वह कहेगी, 'मैं इस शादी के खिलाफ नहीं हूं लेकिन,...।' मंजरी के साथ-साथ मुस्कान भी अक्षरा के फैसले का विरोध करेगी। अब देखना ये होगा कि अभिमन्यु अपनी मां की बात सुनेगा या फिर अपने प्यार की?
अक्षरा लेगी फैसला
अक्षरा और अभिमन्यु पूरे परिवार के साथ मंदिर पहुंचेंगे। अक्षरा कहेगी, 'मैं अभिमन्यु से शादी करने के लिए तैयार हूं। अगर अभिमन्यु की मंजूरी हो तो मैं दोनों बच्चों के साथ अभिमन्यु की जीवन साथी बनना चाहती हूं।' गोयनका और बिड़ला परिवार खुशी से झूम उठेगा। अभिमन्यु भी अक्षरा की तरफ अपना हाथ बढ़ाएगा। लेकिन मंजरी, अक्षरा के इस फैसला का विराेध करेगी।
परेशान हो जाएंगे अक्षरा-अभिमन्यु
मंजरी कहेगी, 'मुझे अक्षरा की शर्त मंजूर नहीं है। मुझे शादी मंजूर है पर होने वाला बच्चा नहीं।' मंजरी के ये बात सुनते ही अक्षरा और अभिमन्यु परेशान हो जाएंगे। अब दोनों की शादी होगी या नहीं? ये जानने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
आएगा ये ट्वीस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि हर्षद चोपड़ा शो छोड़ देंगे। इतना ही नहीं, कहा तो ये भी जा रहा है कि अभिमन्यु का किरदार निभाने वाले अभिनेता हर्षद चोपड़ा 30 अक्टूबर को अपने आखिरी एपिसोड शूट करेंगे। वहीं नवंबर के अंत तक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लीप आ जाएगा। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।