yeh rishta kya kehlata hai 02 october yrkkh written update aaj ka episode akshara abhimanyu birla haldi ceremony YRKKH 02 October: अभिमन्यु को अक्षरा के खिलाफ भड़काएगी सुरेखा, मुस्कान भी उठाएगी मौके का फायदा, Tv Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीyeh rishta kya kehlata hai 02 october yrkkh written update aaj ka episode akshara abhimanyu birla haldi ceremony

YRKKH 02 October: अभिमन्यु को अक्षरा के खिलाफ भड़काएगी सुरेखा, मुस्कान भी उठाएगी मौके का फायदा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update: 'ये रिश्ता क्या कहलाता' में अक्षरा और अभिमन्यु की शादी का प्लॉट चल रहा है। गोयनका और बिड़ला परिवार मिलकर दोनों की बिग फैट इंडियन वेडिंग प्लान कर रहे हैं।

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 2 Oct 2023 03:12 PM
share Share
Follow Us on
YRKKH 02 October: अभिमन्यु को अक्षरा के खिलाफ भड़काएगी सुरेखा, मुस्कान भी उठाएगी मौके का फायदा

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में खूब ड्रामा होगा। अक्षरा और अभिमन्यु की शादी की शुरुआत नेगेटिविटी से होगी। पहले मुस्कान, अक्षरा को भड़काने की कोशिश करेगी। फिर सुरेखा सबके सामने अभिमन्यु को अक्षरा के खिलाफ भड़काएगी। न मुस्कान और न ही सुरेखा सच जानने की कोशिश करेंगे। वे दोनों मौका पाते ही आग लगाएंगे। पढ़िए आज टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड का रिटन अपडेट।

अक्षरा से बात करेगी मुस्कान
अक्षरा और अभिमन्यु पूजा करने के बाद गोयनका हाउस पहुंचेंगे। मुस्कान, अक्षरा और अभिमन्यु को साथ देख लेगी। वह अक्षरा से कहेगी, 'आप अभी इस शादी के लिए तैयार नहीं हैं भाभी। प्लीज ये शादी मत कीजिए।' अक्षरा, मुस्कान से बिना कुछ कहे अपने कमरे में चली जाएगी। एक तरफ, अक्षरा और अभिमन्यु तैयार होने चले जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ गोयनका परिवार, बिड़ला परिवार का धूमधाम से स्वागत करेगा। अभिमन्यु की नजरें अक्षरा को ढूंढेंगी और जब अक्षरा आएगी तब वह उसकी खूबसूरती में खो जाएगा। 

भाग जाएगी अक्षरा
मंजरी दोनों के हाथों में मौली बांधेगी और कहेगी, 'इसके बाद तुम दोनों घर से बाहर नहीं निकल सकते हो।' मौली बांधने के बाद अक्षरा और अभिमन्यु की हल्दी शुरू होगी। पहले सभी लोग अभिमन्यु के चेहरे पर हल्दी लगाएंगे। जब अक्षरा की बारी आएगी तब हल्दी खत्म हो जाएगी। ऐसे में अक्षरा मौका मिलते ही वहां से भाग जाएगी। वह अभिमन्यु से कहेगी, 'मुझे तुमसे अकेले में जरूरी बात करनी है।' अभिमन्यु, अक्षरा के पीछे-पीछे जाएगा लेकिन, घर आए मेहमान उसे जाने नहीं देंगे। 

अक्षरा लेगी अभिनव का नाम
जब मंजरी, अक्षरा के लिए हल्दी लेकर आएगी तब सबको पता चलेगा कि अक्षरा घर पर नहीं है। मुस्कान खुश हो जाएगी। उसे लगेगा कि अक्षरा ने उसकी बात मान ली। मुस्कान के साथ-साथ सुरेखा भी सबके दिमाग में ये बैठाने की कोशिश करेगी कि अक्षरा भाग गई है। अभिमन्यु सच जानने के लिए अपना फोन निकालेगा। वह देखेगा कि उसके फोन पर अक्षरा के मिस्ड कॉल्स हैं। वह अक्षरा को कॉल बैक करेगा। अक्षरा ज्यादा कुछ नहीं बोल पाएगी। वह बस अभिनव का नाम लेगी। ऐसे में सब घबरा जाएंगे। वहीं सुरेखा कहेगी है कि अक्षरा, अभिनव की याद में कसौली चली गई होगी। अभिमन्यु न सुरेखा की बातों पर ध्यान देगा और न ही मुस्कान की। वह अक्षरा को ढूंढ़ने निकल जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।