sumbul touqeer khan celebrate eid with step mother see photo - Entertainment News India ईद के मौके पर सुंबुल तौकीर खान ने दिखाई सौतेली मां की झलक, यूजर्स बोले- बस यही देखना रह गया था, Tv Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीsumbul touqeer khan celebrate eid with step mother see photo - Entertainment News India

ईद के मौके पर सुंबुल तौकीर खान ने दिखाई सौतेली मां की झलक, यूजर्स बोले- बस यही देखना रह गया था

सुंबुल तौकीर खान के पिता ने ईद के मौके पर परिवार की फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में से एक में सुंबुल और उनकी बहन अपनी सौतेली मां के साथ नजर आ रही हैं और इस दौरान वे बहुत खुश दिख रही हैं।

Sushmeeta Semwal टीम लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीThu, 29 June 2023 01:33 PM
share Share
Follow Us on
ईद के मौके पर सुंबुल तौकीर खान ने दिखाई सौतेली मां की झलक, यूजर्स बोले- बस यही देखना रह गया था

सुंबुल तौकीर खान के पिता ने कुछ दिनों पहले ही दूसरी निकाह किया है। सुंबुल ने निकाह के दौरान की फोटोज भी शेयर की थीं। हालांकि अपनी दूसरी मां की फोटो उन्होंने शेयर नहीं की थी। अब ईद के मौके पर सुंबुल के पिता ने पूरे परिवार की फोटोज शेयर की हैं। पहली फोटो में जहां सुंबुल, उनकी बहन और एक बच्ची नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में सुंबुल और उनकी बहन अपनी मा को गले लगाए हुए नज़र आ रही हैं। हालांकि मां का चेहरा अभी भी छिपा हुआ है। इस दौरान तीनों ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। सुंबुल और उनकी बहन के चेहरे पर माँ के साथ ईद मनाने की खुशी साफ नजर आ रही है। 

बता दें कि सुंबुल काफी समय से कोशिश कर रही थीं उनके पिता दूसरी शादी करें। एक्ट्रेस के बड़े पापा ने सुंबुल के पिता के लिए ये रिश्ता ढूंढा था। ऐसा कहा जा रहा है कि सुंबुल की जो नई मां हैं उनका भी तलाक हुआ है और 6 साल का बच्चा भी है।

खैर सुंबुल की इस फोटो पर मिक्स कमेंट आ रहे हैं। कोई उनपर प्यार बरसा रहा है तो कोई कमेंट कर रहा है कि आप लोग महान हैं। तो किसी ने कहा बस यही देखना रह गया था।

नेगेटिविटी का करना पड़ा सामना

कुछ दिनों पहले सुंबुल और उनके क्लोज फ्रेंड फहमान खान के बीच अनबन की खबरें आईं और इसके बाद एक्ट्रेस और उनके पिता को काफी नेगेटिविटी का सामना करना पड़ा। फहमान ने सुंबुल से अनबन पर एक इंटरव्यू में कहा था कि दोनों म्यूजिक वीडियो में काम करने वाले थे, लेकिन फिर सुंबुल के पिता ने एक्ट्रेस को उनके साथ काम करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि फहमान ने सुंबुल को बिग बॉस के दौरान ज्यादा सपोर्ट नहीं किया था। उन्होंने यह भी कहा कि सुंबुल को जब उन्होंने ईद के मौके पर कॉल किया तो उन्होंने फोन भी नहीं उठाया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।