Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीshri krishna janmashtami bharti singh son laksh as little kanha video goes viral - Entertainment News India

Janmashtami पर कान्हा बना भारती सिंह का बेटा, दिन बना देगा ये सुपर क्यूट वीडियो

shri krishna janmashtami bharti singh son: भारती ने अपने बेटे के माथे पर एक लाल और सुनहरी पट्टी बांधी है जिसके सहारे उसके सिर पर एक मोर पंख लगाया गया है। पीले कपड़ों में लक्ष्य बहुत क्यूट लग रहा है।

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 19 Aug 2022 02:04 AM
share Share

कॉमेडी क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह ने जन्माष्टमी के मौके पर अपने बेटे लक्ष्य सिंह लिंबाचिया का सुपर क्यूट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया बेटे लक्ष्य (गोला) को खिलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में भारती का बेटा बाल कृष्ण वाले लुक में नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में भारती ने लिखा- शुक्रिया प्रभु, हर चीज के लिए शुक्रिया।

क्यूट कान्हा बना भारती का बेटा लक्ष्य
भारती ने अपने बेटे के माथे पर एक लाल और सुनहरी पट्टी बांधी है जिसके सहारे उसके सिर पर एक मोर पंख लगाया गया है। पीले कपड़ों में लक्ष्य बहुत क्यूट लग रहा है। कुछ ही देर में वीडियो पर लाखों लाइक्स आ गए। वीडियो के बैकग्राउंड में 'लगन तुमसे लगा बैठे' सॉन्ग बज रहा है और वीडियो में हंसता-खेलता लक्ष्य नजर आ रहा है।

सेलेब्स से लेकर फैंस तक सब फिदा
कमेंट सेक्शन में ढेरों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सिंगर नीति मोहन ने इस वीडियो पर कमेंट किया, 'लड्डू बच्चा है ये, छोटा कान्हा इतना प्यारा है।' करणवीर बोहरा ने बहुत सारे हर्ट इमोजी बनाकर रिएक्शन दिया और धर्मेश ने भी कई सारे हर्ट बनाकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। फैंस भी भारती के बेटे को देखकर उसके कृष्ण कुल पर फिदा नजर आए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें