Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीShraddha Walker murder case telecast on a show social media users demanded boycott sony tv

क्या टीवी शो में आफताब को हिंदू और श्रद्धा को दिखाया ईसाई? चैनल पर भड़के लोग

श्रद्धा हत्याकांड ने देशभर में तहलका मचा दिया था। दावा किया जा रहा है कि इस मामले को एक क्राइम शो में दिखाया गया जिसमें श्रद्धा-आफताब के धर्म को बदलकर दिखाया गया। यूजर्स चैनल पर भड़ास निकाल रहे हैं।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईSun, 1 Jan 2023 10:59 AM
share Share

दिल्ली के महरौली में हुए श्रद्धा वॉकर हत्याकांड ने देशभर में तहलका मचा दिया था। श्रद्धा की हत्या का आरोप उसके ब्वॉयफ्रेंड आफताब पूनावाला पर है। उसने शव के 35 टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंके थे। मामले में पुलिस की जांच अभी चल रही है। सोनी टीवी के शो क्राइम पेट्रोल में ‘अहमदाबाद-पुणे मर्डर’ नाम से एक एपिसोड प्रसारित हुआ। दावा किया जा रहा है कि यह आफताब और श्रद्धा की कहानी का नाट्य रूपांतरण है। इस कहानी को प्रसारित करना चैनल पर भारी पड़ रहा है। एपिसोड के बाद शो विवादों में आ गया है। ट्विटर पर लगातार #BOYCOTTSonyTV ट्रेंड कर रहा है। 

शो के वीडियो क्लिप वायरल
प्रसारित एपिसोड के कई वीडियो क्लिप वायरल हैं। लोगों का कहना है कि शो में श्रद्धा और आफताब का धर्म बदलकर दिखाया गया है। श्रद्धा को ईसाई लड़की एना फर्नांडिस के रूप में दिखाया गया है। वहीं उसकी हत्या करने वाले आफताब का नाम बदलकर मिहिर रखा गया है जो हिंदू धर्म का है। वह पेशे से योगा टीचर है। एपिसोड में मिहिर की मां एक धार्मिक होती है जो मंदिर जाकर पूजा करती है। आगे मिहिर और एना मंदिर में शादी करते हैं और पुणे शिफ्ट हो जाते हैं। जबकि श्रद्धा और आफताब लिव इन में रहते थे और दिल्ली शिफ्ट हुए थे।

हत्या, शव के टुकड़े और फ्रिज का कनेक्शन
एपिसोड में दिखाया जाता है कि शादी के बाद मिहिर, एना से मारपीट करने लगता है। मिहिर की मां एना को मंदिर से कलावा लाकर देती है कि वह उसके हाथों पर बांध दे जिससे उसका गुस्सा कम हो जाएगा। एक दिन मारपीट के बाद मिहिर, एना की हत्या कर देता है। वह एना का शव बाथरूम में ले जाकर रखता है और वहां धारदार हथियार से शव के टुकड़े-टुकड़े कर कई पॉलीथीन के पैकेट में करके फ्रिज में रखता है। जिस फ्रिज में शव के टुकड़े रखे होते हैं मिहिर उसी से पानी निकालकर पीता है जैसे उसे कोई फर्क ही नहीं पड़ा है।

बायकॉट की मांग
क्राइम पेट्रोल का यह एपिसोड 27 दिसंबर को दिखाया गया। शो में बताया जाता है कि यह अहमदाबाद-पुणे मर्डर केस है। ट्विटर पर यूजर्स का कहना है कि शो में हिंदू धर्म को निशाना बनाया गया है। वो चैनल के बायकॉट की मांग कर रहे हैं। 
 

श्रद्धा-आफताब केस
गौरतलब है कि श्रद्धा की हत्या जघन्य हत्याकांड में से हैं। इस केस के बारे में जिसने भी सुना वह हैरान रह गया। आफताब ने 18 मई 2022 को 27 साल की अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा की हत्या कर दी थी। उसने शव को हथियार से काटा। शव को काटने के बाद वह बाजार से नया फ्रिज ले आया जिसमें उसने शव के टुकड़े करके रखा था। शव से बदबू ना आए इसलिए वह घर में अगरबत्ती का इस्तेमाल करता था। 18 दिनों तक आफताब देर रात उठता और शव के कुछ टुकड़े जंगल में फेंक आता था। हत्या और शव को ठिकाने लगाने का आइडिया उसने कई वेब सीरीज और क्राइम मूवीज से लिया। आफताब ने पूछताछ में बताया कि लिव इन में रहने के बाद झगड़े बढ़ गए थे। श्रद्धा उस पर शादी का दबाव बना रही थी। 
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें