Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीPankaj Dheer who essayed the role of Karn was almost thrown out of BR Chopra Mahabharat

'महाभारत' में कर्ण का किरदार निभाने वाले पकंज धीर को बीआर चोपड़ा ने क्यों दिखाया था बाहर का रास्ता?

Mahabharat: 'महाभारत' में कर्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता पकंज धीर को कर्ण नहीं बल्कि अर्जुन का किरदार ऑफर हुआ था। लेकिन, उन्होंने अर्जुन बनने से इनकार कर दिया था। क्यों? आइए जानते हैं।

Vartika Tolani लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीTue, 23 May 2023 06:47 PM
share Share
Follow Us on
'महाभारत' में कर्ण का किरदार निभाने वाले पकंज धीर को बीआर चोपड़ा ने क्यों दिखाया था बाहर का रास्ता?

नब्बे के दशक में प्रसारित हुए 'महाभारत' में एक से बढ़कर एक दिग्‍गज कलाकारों ने काम किया था। गुमनामी की जिंदगी जी रहे इन कलाकारों ने 'महाभारत' की वजह काफी नाम कमाया। इतनी पॉप्युलैरिटी हासिल की कि लोग इन्हें पूजने लगे। हालांकि, ये किरदार निभाने की वजह से कुछ कलाकारों को आगे ढंग का काम नहीं मिला। वहीं विभिन्न किरदार निभाने के बाद भी कुछ कलाकारों को लोग 'महाभारत' के किरदार से ही पहचानने लगे। इनमें से एक कलाकारा पंकज धीर हैं, जिन्होंने बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में महारथी कर्ण का किरदार निभाया था। यूं तो पंकज धीर ने 'सोल्जर', 'बादशाह', 'जमीन', 'टारजन द वंडर कार', 'अंदाज', 'गिप्पी' सहित कई फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी की लेकिन, लोग आज भी उन्हें महारथी कर्ण के रूप में ही जानते हैं।

महाभारत से बाहर हो गए थे पंकज धीर
बता दें, 'महाभारत' शुरू होने से पहले पंकज धीर, महारथी कर्ण का किरदार निभाना नहीं चाहते थे। बीआर चोपड़ा ने उन्हें अर्जुन का किरदार ऑफर किया था। लेकिन, अर्जुन के किरदार के लिए उन्हें साइन करने से पहले निर्माताओं ने उनके सामने एक शर्त रखी थी। निर्माताओं का कहना था कि अर्जुन का किरदार निभाने के लिए पंकज धीर को अपनी मूंछें मुंडवानी पड़ेंगी। पंकज अपने उसूलों के बहुत पक्के थे इसलिए उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। पंकज धीर के मुंह से ना सुनते ही बीआर चोपड़ा ने उन्हें शो से बाहर कर दिया। 

फिर कैसे मिला कर्ण का किरदार
लगभग चार महीनों के बाद, 'महाभारत' के निर्माताओं ने फिर से उनसे संपर्क किया। इस बार निर्माताओं ने उन्हें कर्ण का किरदार ऑफर किया। निर्माताओं का कहना था कि कर्ण की ही तरह पंकज धीर भी अपने उसूलों के बहुत पक्के हैं और कर्ण का किरदार निभाने के लिए उन्हें अपनी मूंछें भी नहीं मुंडवानी पड़ेंगी। यही कारण है कि पंकज धीर एक बार फिर इस धारावाहिक का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो गए और उन्होंने छोटे पर्दे पर कर्ण का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें