Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKaun Banega Crorepati 15 Episode 4 Written Update 17 August Question answers by Amitabh Bachchan SonyLiv SonyTV KBC 15

KBC 15: 'जैकब हीरे का उपयोग हैदराबाद के अंतिम निजाम ने किस लिए किया था? चौथे एपिसोड में अमिताभ ने पूछे ये 12 सवाल

Kaun Banega Crorepati 15 Written Update Episode 4: कौन बनेगा करोड़पति 15 के चौथे एपिसोड में अमिताभ बच्चन के साथ राहुल हॉट सीट पर रहे, जिनसे ये सवाल पूछे गए। पढ़ें केबीसी 15 का पूरा अपडेट

KBC 15: 'जैकब हीरे का उपयोग हैदराबाद के अंतिम निजाम ने किस लिए किया था? चौथे एपिसोड में अमिताभ ने पूछे ये 12 सवाल
Avinash Singh Pal लाइव हिन्दुस्तान, मुंबईFri, 18 Aug 2023 02:14 AM
हमें फॉलो करें

Kaun Banega Crorepati 15 Written Update: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) एक बार फिर से सोनी टीवी पर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 15 (Kaun Banega Crorepati 15) होस्ट करते दिख रहे हैं। 17 अगस्त की रात को शो का चौथा एपिसोड टेलीकास्ट हुआ। ऐसे में क्या कुछ सवाल-जवाब रहे और कंटेस्टेंट कितने रुपये जीते, ये सब आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं। आज के एपिसोड की शुरुआत कंटेस्टेंट कपिल देव के साथ हुई, जिन्होंने बीते एपिसोड में 12 लाख 50 हजार रुपये जीते थे।

राशि: 25 लाख रुपये
सवाल: दुनिया के सबसे बड़े हीरों में से एक, जैकब हीरे का उपयोग हैदराबाद के अंतिम निजाम, मीर उस्मान अली खान ने किस उद्देश्य के लिए किया था?
A. कांच काटने के लिए
B. पत्रभार के रूप में
C. एक मैग्नीफाइंग ग्लास के रूप में
D. अखरोट तोड़ने के लिए
जवाब: पत्रभार के रूप में
( कपिल देव ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया और शो क्विट कर दिया)

फास्टस्ट फिंगर फर्स्ट का सवाल: इन शासकों को उनके शासनकाल के अनुसार प्रथम से अंत तक के क्रम में लगाएं?
A. कुतुबद्दीन ऐबक
B. बिम्बिसार
C. टीपू सुल्तान
D. अकबर
जवाब: B, A, D, C

फास्टस्ट फिंगर फर्स्ट का सही जवाब, भोपाल के राहुल कुमार नेमा ने दिया और अमिताभ संग हॉट सीट पर बैठे।

राशि: एक हजार रुपये
सवाल: इन में से किस वाक्यांश का उपयोग किसी अतिथि को अपने आपको सहज बनाने के लिए कहा जाता है?
A. आंख मिलाइए
B. इधर की उधर लगाइए
C. अंगूठा दिखाइए
D. अपना घर समझिए
जवाब: अपना घर समझिए

राशि: 2 हजार रुपये
सवाल: इन में से कौनसा समय दोपहर की अवधि में आता है?
A. 9 am
B. 10 pm
C. 3 pm
D. 6 am
जवाब:  3pm


राशि: 3 हजार रुपये
सवाल: उत्तराखंड में बंदरपूंछ पर्वत का नाम हिन्दू पुराणों में किनसे प्रेरित है?
A. गरुण
B. मारीच
C.  भगवान हनुमान
D. जाम्बवान
जवाब: भगवान हनुमान

राशि: 5 हजार रुपये
सवाल: ऐसे चित्र को क्या कहते हैं? (चित्र सवाल)
A. एक्स रे
B. कार्डियोग्राम
C. पॉलीग्राफ
D. न्यूरल नेटवर्क
जवाब:  एक्स रे

राशि: 10 हजार रुपये
सवाल: 2007 में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की एक फिल्म में इन में से किस शहर का नाम आता है?
A. लंदन
B. टोक्यो
C.  न्यूयॉर्क
D. पेरिस
जवाब: लंदन

राशि: 20 हजार रुपये
सवाल: इन में कौनसी राजधानी बंगाल की खाड़ी के तट पर है?
A. गांधीनगर
B. चेन्नई
C. मुंबई
D. पणजी
जवाब: चेन्नई


राशि: 40 हजार रुपये
सवाल: 2023 आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप किसने जीता?
A. जॉन बटलर
B. डेवन कॉनवे
C. यशस्वी जायसवाल
D. शुभमन गिल
जवाब: शुभमन गिल

राशि: 80 हजार रुपये
सवाल: इन में से कौनसी पुस्तक उस व्यक्ति की आत्मकथा है, जिन्होंने 'तेजस्वी मन' भी लिखी है?
A. ऐस अगेन्स्ट ऑड्स
B. अग्नि की उड़ान
C.  मेरा देश मेरा जीवन
D. ट्रुथ, लव एंड ए लिटिस मैलिस
जवाब: अग्नि की उड़ान
(लाइफलाइन: ऑडियंस पोल का इस्तेमाल)

राशि: एक लाख 60 हजार रुपये
सवाल: ये स्मारक जहां स्थित है, उन दो शहरों के बीच क्या समानता है? (चित्र सवाल)
A. राज्य की राजधानियां हैं
B. एक ही नदी दोनों से होकर गुजरती है
C. अंग्रेजों ने स्थापना की थी
D. नाम समान अक्षर से शुरू होते है
जवाब: राज्य की राजधानियां हैं

राशि: 3 लाख 20 हजार रुपये
सवाल: जुलाई 2023 में, हुन सेन ने लगभग 2 दशकों तक पद पर रहने के बाद किस देश के प्रधानमंत्री के रूप में अपने इस्तीफे की घोषणा की?
A. कंबोडिया
B. म्यांमार
C. जापान
D. नेपाल
जवाब: कंबोडिया
 

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें