Notification Icon
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीKaun Banega Crorepati 15 18 August Episode 5 Written Update Question answers by Amitabh Bachchan SonyLiv SonyTV KBC 15

KBC 15 Written Update: 'कौन बनेगा करोड़पति 15' में एक करोड़ के लिए अमिताभ बच्चन ने पूछा ये सवाल, कंटेस्टेंट नहीं दे पाया जवाब

Kaun Banega Crorepati 15, Episode 5: कौन बनेगा करोड़पति 15 के पांचवे एपिसोड में कंटेस्टेंट से एक करोड़ रुपये के लिए सवाल पूछा गया, जिसका वो जवाब नहीं दे पाया। जानें पांचवे एपिसोड के सभी सवाल-जवाब...

Avinash Singh लाइव हिन्दुस्तान, मुंबईSat, 19 Aug 2023 02:41 AM
share Share

Kaun Banega Crorepati 15 Written Update: 'कौन बनेगा करोड़पति 15' के पांचवे एपिसोड में राहुल नेमा ने बीते दिन का गेम आगे शुरू किया। चौथे एपिसोड में राहुल ने 3 लाख 60 रुपये तक गेम खेला था। ऐसे में आज का शो इसके बाद जारी हुआ। वहीं आज के शो में फिल्म घूमर की टीम भी शामिल हुई। जानें आज के शो में क्या कुछ हुआ, पढ़ें अपडेट।

राशि: 6 लाख 40 हजार रुपये
सवाल: राजा जनमेजय को महाभारत किसने सुनाई थी?
A. महर्षि वेदव्यास
B. ऋषि वैशम्पायन
C. नारद मुनि
D.संजय
जवाब:ऋषि वैशम्पायन
(ऑडियंस पोल का इस्तेमाल)

राशि: 12 लाख 50 हजार रुपये
सवाल: यूनेस्को की 2023 की एक रिपोर्ट दुनिया भर के स्कूलों में इन में से किस पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव देती है?
A. गृहकार्य
B. स्कूल बैग
C. स्मार्टफोन
D. जंक फूड
जवाब: स्मार्टफोन
(वीडियो कॉल और डबल डिप लाइफलाइन का इस्तेमाल)


राशि: 25 लाख रुपये
सवाल: किस बैरिस्टर का 1947 प्रोजेक्ट, डब्लूएच ऑडेन की कविता 'पार्टीशन' का विषय है?
A. सिरिल रैडक्लिफ
B. लॉर्ड कर्जन
C. विंस्टन चर्चिल
D. मॉर्टिमर डूरंड
जवाब:सिरिल रैडक्लिफ

राशि: 50 लाख रुपये
सवाल: किस कारण से 2003 फीफा महिला विश्व कप चीन से अमेरिका स्थानंतरित किया गया था?
A. 9/11 के हमले
B. सार्स
C. स्वाइन फ्लू
D. हॉन्ग कॉन्ग प्रोटेस्ट
जवाब: सार्स


राशि: एक करोड़ रुपये
सवाल: इन में से किस पूर्व मुख्यमंत्री को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला है?
A. ज्योति बसु
B. बीजू पटनायक
C. वीरप्पा मोइली
D. ईएमएस नंबूदरीपाड
जवाब: वीरप्पा मोइली
(इस सवाल पर राहुल ने शो क्विट किया)

राहुल के शो छोड़ने के बाद 'कौन बनेगा करोड़पति 15' में फिल्म घूमर की टीम पहुंची। शो में आर बाल्की, सैयामी खेर और अभिषेक बच्चन पहुंचे। क्योंकि ये एक स्पेशल एपिसोड रहा, तो ऐसे में इसकी शुरुआत 6वें सवाल से हुई। गौरतलब है कि घूमर टीम की जीती हुई राशि,दान कर दी जाएगी।


राशि: 20 हजार रुपये
सवाल: 2023-24 सीजन की शुरुआत में, किसे चेल्सी एफसी का मैनेजर नियुक्त किया गया था? 
A. थॉमेस टूकेल
B. कार्लो एन्वेलॉटी
C. एरिक टेन हाग
D. नैरिसियो पौचेटिनो
जवाब: नैरिसियो पौचेटिनो

राशि: 40 हजार रुपये
सवाल: चित्र में दिखाए गए उपकरण का उपयोग किस गतिविधि में होता है? (चित्र सवाल)
A.  स्काई डाइविंग
B. स्कूबा डाइविंग
C.  कैम्पिंग
D. मैराथन
जवाब: स्कूबा डाइविंग


राशि: 80 हजार रुपये
सवाल: 'कन्फेशन्स ऑफ ऐन एडवरटाइजिंग मैन' पुस्तक, अपने क्षेत्र के किस दिग्गज ने लिखी है?
A. ऐलिक पदम्सी
B. लियो बर्नेट
C. डेविड ओगिल्वी
D. बिल बर्नबैक
जवाब:डेविड ओगिल्वी


(देश की जनता का स्टूडियो ऑडियंस से सवाल)
सवाल: इन में से कौनसी अवॉर्ड विनिंग फिल्म का निर्देशन एक महिला ने किया है?
A. राजी
B. थप्पड़
C. गंगूबाई काठियावाड़ी
D. दंगल
जवाब: राजी


राशि: एक लाख 60 हजार रुपये
सवाल: इस पौराणिक शहर को पहचानें जिसके नाम का ग्रीक अर्थ है 'चट्टान'? (चित्र सवाल)
A. ऐलेप्पो
B. पेट्रा
C. एक्रोपोलिस
D. समरकंद
जवाब: पेट्रा

राशि: 3 लाख 20 हजार रुपये
सवाल: कौन से अभिनेता एक फोटोग्राफर के रूप में काम करते थे और उन्हें एक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष, ऐस्पी अड्जानिया द्वारा नियुक्त करने के बाद एक बड़ा ब्रेक मिला?
A. बमन ईरानी
B. अरशद वारसी
C. जिमी शेरगिल
D. कार्तिक आर्यन
जवाब:बमन ईरानी

राशि: 6 लाख 40 हजार रुपये
सवाल: 2023 आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के किस बल्लेबाज ने मैच के अंतिम ओवर में लगातार पांच छक्के मारे थे?
A. आंद्रे रसेल 
B. नितीश राणा
C.  रिंकू सिंह
D. वेंकटेश अय्यर
जवाब: रिंकू सिंह

राशि: 12 लाख 50 हजार रुपये
सवाल: 2022 में किस देश के दूतावास ने कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में अभिनेत्रियां नादिरा, सुलोचना और प्रमिला की भित्ति चित्रों का अनावरण किया था?
A. इंग्लैंड
B. अमरिका
C. ऑस्ट्रेलिया
D. इजराइल
जवाब: इजराइल
(लाइफलाइन-वीडियो कॉल)
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें