Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीghum hai kisikey pyaar meiin aaj ka full episode 10 november 2023 savi become hurts thinks ishaan does charity

GHKKPM 10 Nov: ईशान को खोने के डर से बौखलाई सुलेखा, यशवंत के निशाने पर सवि

GHKKPM Aaj Ka Episode: सवि और ईशान के बीच एक बार फिर से गलतफहमी हो जाएगी। सुलेखा को पता चलेगा कि ईशान ने ईशा को फोन किया तो गुस्से में पागल हो जाएगी। ईशान बाजीराव पर शक करेगा कि वह सवि पर डोरे डाल रहा

Kajal Sharma लाइव हिंदुस्तान, मुंबईFri, 10 Nov 2023 12:21 PM
share Share
Follow Us on
GHKKPM 10 Nov: ईशान को खोने के डर से बौखलाई सुलेखा, यशवंत के निशाने पर सवि

गुम है किसी के प्यार में सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत सवि की पार्टी से होगी। ईशान गुस्से में चला जाएगा। सवि फोन करेगी तो उठाएगा नहीं। निशिकांत यशवंत और सुलेखा को पार्टी के बारे में बताएगा तो वे दोनों भड़केंगे। सवि शुक्लाजी के मुंह से सच सुन लेगी। दूर्वा अपने दोस्तों के सामने सवि को बेइज्जती करेगी। सवि सुनकर रो पड़ेगी। सवि को लगेगा कि ईशान ने उस पर दया करके पार्टी दी। 

बर्थडे पर रोएगी सवि
सीरियल में दिखाया जाएगा कि सवि को शक होगा कि पार्टी बाजीराव ने नहीं की। शुक्लाजी मन में बुदबुदाएंगे कि इतनी तैयारी के बाद ईशान सर पार्टी छोड़कर चले गए। सवि समझ जाएगी कि पार्टी ईशान ने ऑर्गनाइज की थी। वह बाहर जाएगी तो दूर्वा अपने दोस्तों से कहेगी कि उसके ईशान दादा इस तरह की चैरिटी करते रहते हैं। सवि सोनकर रोने लगेगी।

बौखलाएगी सुलेखा
निशिकांत घर पर सारा मामला बताएगा तो यशवंत भड़क जाएगा। सुलेखा को जब पता चलेगा कि ईशान ने ईशा को फोन करके बुलाया था तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाएगी। सुलेखा यशवंत से कहेगी कि सवि ईशान को फंसा रही है। यशवंत सवि के लिए नफरत से भर उठेगा। 

बाजीराव पर शक करेगा ईशान
उधर सवि दुखी होकर हरिणी और ईशा मैम से सच पूछेगी। वे लोग बता देंगे की पार्टी ईशान ने प्लान की थी। ईशान प्रतीक पर गुस्सा निकालेगा। वह बोलेगा कि बाजीराव सवि पर डोरे डाल रहा है और वह फंस रही है। प्रतीक को समझ आएगा कि ईशान सवि के लिए पजेसिव हो रहा है और उसे बाजीराव से जलन हो रही है। ईशान इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं होगा। 

ईशान के पैसे लौटाएगी सवि
सवि ईशा से रो-रोकर कहेगी कि ईशान ने उस पर दया दिखाई है। अगर ऐसा न होता तो वह उसकी आजी से मिलते, उनका थोड़ा तो सम्मान रखते। वह राजा की तरह उसके लिए पार्टी करके चले गए। ईशान और सवि दोनों को एक-दूसरे के बारे में गलतफहमी हो जाएगी। अपकमिंग एपिसोड में वह ईशान के पैसे लौटाएगी। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें