ghum hai kisikey pyaar meiin 19 december 2023 ishaan will hug akka sahib replies media GHKKPM 19 Dec: गुस्से में घर पहुंचे ईशान ने मीडिया को बताया सच, घरवालों के उड़े होश, Tv Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीghum hai kisikey pyaar meiin 19 december 2023 ishaan will hug akka sahib replies media

GHKKPM 19 Dec: गुस्से में घर पहुंचे ईशान ने मीडिया को बताया सच, घरवालों के उड़े होश

GHKKPM Aaj Ka Episode: ईशान घर नहीं लौटेगा तो अक्का साहिब बेहोश हो जाएंगी। भोसले फैमिली की बदनामी होगी। ईशान घर आकर अक्का साहिब को मीडिया के पास ले जाएगा और गले लगाएगा और सगी मां से बढ़कर कहेगा

Kajal Sharma लाइव हिंदुस्तान, मुंबईTue, 19 Dec 2023 12:43 PM
share Share
Follow Us on
GHKKPM 19 Dec: गुस्से में घर पहुंचे ईशान ने मीडिया को बताया सच, घरवालों के उड़े होश

गुम है किसी के प्यार में अब तक आपने देखा कि सवि ईशा और ईशान को मिलाने के लिए गड़बड़ कर देगी। आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ईशा घर छोड़कर जाएगी शान्तनु रोकेगा। कहेगा कि कम से कम आज ईशान को सच तो पता है। हरिणी सवि को समझाएगी। सवि दुखी होगी कि ईशा और ईशान दोनों नाराज हो गए। सवि फिर से अपनी बात रखने की बात कहेगी। भोसले फैमिली को मीडिया, मंत्री वगैरह कई लोगों के फोन आएंगे। बाहर हो रही बदनामी से वे लोग परेशान होंगे। दूर्वा सबको सवि के लिए भड़काएगी। अक्का साहिब फिर से बेहोश होकर गिर जाएंगी। 

सवि को समझाएगी हरिणी
शो में आज दिखाया जाएगा कि ईशा कहेगी कि ईशान को बहुत तकलीफ पहुंची है। वह अक्का साहिब के साथ खुश है तो उसे कोई दिक्कत नहीं। वह घर छोड़कर जाने लगेगी। शान्तनु समझाएगा कि जो भी हुआ कम से कम ईशान को ये  पता है कि उसकी मां अपने स्वार्थ नहीं फर्ज के लिए उसे छोड़ गई थी। सवि हरिणी के गले लगकर रोएगी। बोलेगी कि वह ईशा और ईशान को गुरु दक्षिणा देना चाहती थी। दोनों ही उससे नाराज हो गए। अक्का साहिब ने थप्पड़ मारा,  जलील किया फिर भी ईशान ने नहीं रोका। सवि कहेगी कि उसकी गलती नहीं है, वह दोनों को समझाएगी कि उसकी इंटेंशन ऐसी नहीं थी। हरिणी उसे रोक लेगी। 

बदनामी से परेशान होगी भोसले फैमिली
भोसले फैमिली में मीडिया और विमिन वेलफेयर के फोन आएंगे। सोशल मीडिया पर भी प्रोटेस्ट होगा। अक्का साहिब ये सब सुनकर बेहोश हो जाएंगी। अस्मिता यशवंत से कहेगी कि उन्हें समझाए। यशवंत कहेगा कि वो एक डरी हुई मां है। निशिकांत बताएगा कि घर के बाहर मीडियावाले आए हैं। हर न्यूज चैनल पर उनके परिवार की खबर चल रही है। ईशान घर आएगा और गुस्से में टीवी तोड़ देगा। वह अक्का साहिब का हाथ पकड़कर खींचेगा। अस्मिता डरकर सोचेगी कि वह उन्हें घर से बाहर तो नहीं निकाल देगा। ईशान घर से बाहर निकलेगा और अक्का साहिब के साथ मीडिया को जवाब देगा। 

ईशान अक्का साहिब को कहेगा सगी मां
सवि कॉलेज जाने के लिए तैयार होगी। हरिणी उसे मना करेगी। सवि कहेगी वह कॉलेज जाएगी औऱ ईशान को सच बताएगी। उधर ईशान मीडिया से कहेगा कि वे लोग नेगेटिव न्यूज बेचकर खबरों की दुकान बना रहे हैं। कॉलेज को अवॉर्ड मिला वो खबर नहीं चलाई लेकिन कल से जो बातें चल रही हैं वो कवर कर रहे हैं। ईशान बोलेगा कि जो भी खबरें चली हैं सब झूठी हैं। वह कहेगा कि 22 साल पहले जो हुआ वो मायने नहीं रखता। इन 22 सालों में जो हुआ वो याद है और मायने रखता है। वह मीडिया के सामने अक्का साहिब को बताएगा कि वह उसकी बड़ी मां हैं। बोलेगा कि सगी मां से ज्यादा प्यार दिया और ये आई से बढ़कर हैं। ईशान सबके सामने अक्का साहिब को गले लगाएगा। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।