Exclusive Interview of Yeh Rishta Kya Kehlata Hai YRKKH Lead Actress Samridhii shukla akshara abhinav daughter after leap Jay soni Akshara Abhimanyu Exclusive: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अभिरा उर्फ समृद्धि शुक्ला ने कहा- सब कहते हैं कि जय सोनी..., Tv Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीExclusive Interview of Yeh Rishta Kya Kehlata Hai YRKKH Lead Actress Samridhii shukla akshara abhinav daughter after leap Jay soni Akshara Abhimanyu

Exclusive: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अभिरा उर्फ समृद्धि शुक्ला ने कहा- सब कहते हैं कि जय सोनी...

YRKKH Exclusive Interview: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अभिरा ने अभिनव शुक्ला का किरदार निभाने वाले अभिनेता जय सोनी पर कमेंट किया। पढ़िए अक्षरा-अभिनव की बेटी का किरदार निभाने वाली समृद्धि ने क्या कहा।

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 25 Oct 2023 04:11 PM
share Share
Follow Us on
Exclusive: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अभिरा उर्फ समृद्धि शुक्ला ने कहा- सब कहते हैं कि जय सोनी...

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 20 साल का लीप आएगा। लीप के बाद अक्षरा और अभिनव की बेटी अभिरा की कहानी दिखाई जाएगी। प्रोमो के मुताबिक, शो में अभिरा का किरदार समृद्धि शुक्ला निभाने वाली हैं। ऐसे में हिन्दुस्तान ने समृद्धि से एक्सक्लूसिव बात की। समृद्धि ने बताया कि उन्हें इस शो का ऑफर कैसे मिला। इतना ही नहीं, समृद्धि ने अभिमन्यु और अक्षरा की जोड़ी पर भी बयान दिया है। पढ़िए क्या बोलीं समृद्धि।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे बड़े शो का ऑफर कैसे मिला?
बहुत सारी लड़कियां 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लिए ऑडिशन दे रही थीं। मैंने भी दिया। लगा नहीं था कि मेरा सलेक्शन हो जाएगा। क्योंकि बहुत लम्बा और मुश्किल प्रोसेस था। लेकिन, मेरा सलेक्शन हो गया। मैंने सुना है कि मेकर्स ने लास्ट मोमेंट पर मेरा सलेक्शन किया है। मैं बहुत खुश हूं। 

आप अक्षरा और अभिनव की बेटी अभिरा का किरदार निभा रही हैं। लोगों को ये बात पसंद नहीं आ रही है। वे शो को बायकॉट करने की बात कर रहे हैं। इस पर आपका क्या कहना है।
कई बार हमारे परिवार के सभी सदस्य एक ही बात पर राजी नहीं होते हैं। वे कुछ समय के लिए नाराज हो जाता हैं लेकिन, प्यार की वजह से वापस जुड़ जाते हैं। मुझे लगता है कि ऑडियंस भी इस शो से इतना प्यार करती है कि वह इससे दूर नहीं रह पाएगी। यूं तो प्रोमो को काफी पसंद किया गया है। लेकिन, जो लोग नाराज हैं हम उन्हें भी धीरे-धीरे मना लेंगे। 

आपके माता-पिता का रिएक्शन कैसा था जब उन्हें पता चला कि आप 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में बतौर लीड नजर आने वाली हैं?
जब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शुरू हुआ था तब मैं सात या आठ साल की थी। मेरी मम्मी ये शो तब से देखती आ रही है। लेकिन, उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस शो की लीड एक्ट्रेस बनूंगी। वह बहुत ज्यादा खुश हैं।

अपने बारे में कुछ ऐसी चीज बताइए जो ऑडियंस के लिए जानना जरूरी है?
मैं कभी हार नहीं मानती हूं। ऐसा नहीं है कि मैं निराश नहीं होती हूं। मैं निराश भी होती हूं, मेरी जिंदगी में परेशानियां भी आती हैं लेकिन, मैं गिवअप नहीं करती हूं। मेरे पापा हमेशा कहते हैं कि कभी भी दूसरों से प्रतियोगिता नहीं करनी चाहिए। हमेशा अपने बीते हुए कल से कॉम्पिटिशन करना चाहिए।  

क्या आपकी अभिनव शर्मा (का किरदार निभाने वाले अभिनेता जय सोनी) से मुलाकात हुई है?
नहीं, मेरी जय सोनी से मुलाकात नहीं हुई है। लेकिन, मेकर्स एक गेट-टूगेदर प्लान कर रहे हैं। मैंने उनके बारे में बहुत कुछ सुना है। सब यही कहते हैं कि वह बहुत अच्छे इंसान हैं।

आप 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' देखती थीं? 
हां, मैं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' देखती थी। हर एपिसोड नहीं देख पाती थी। लेकिन, सीरियल में क्या हो रहा है ये पता होता था। 

आपको किसकी जोड़ी पसंद थी- अक्षरा अभिमन्यु या अक्षरा अभिनव?
मैं अभिरा का किरदार निभा रही हूं। इसलिए मैं इस सवाल का जवाब नहीं दे पाऊंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।